बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। करीना ने इंडस्ट्री में कई ट्रेंड सेट किए हैं और कई बदलाव भी लाए हैं जिन्होंने दूसरी अभिनेत्रियों को भी काफी प्रभावित किया है। करीना सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस से भी लोगों को हैरान कर देती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद वो अक्सर तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन उन तस्वीरों में उनके दूसरे बेटे का चेहरा पूरी तरह नजर नहीं आता है।
सोशल मीडिया: करीना कपूर ने साझा की सोनोग्राफी रिपोर्ट, फैंस ने पूछा- इतनी जल्दी फिर प्रेग्नेंट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'कुछ दिलचस्प चीज पर काम कर रहे हैं लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं'। हालांकि उनकी तस्वीर पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या आप फिर से मां बनने वाली हैं, इतनी जल्दी कैसे? वहीं एक ने लिखा-अभी फिर से? हालांकि जैसा सभी सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं हैं। करीना फिर से मां नहीं बनने वाली हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
दरअसल करीना कपूर खान ने एक किताब लिखी है जिसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों के दौरान प्रेग्नेंसी की सभी जानकारी उसमें बताई है। इसे वो अपना तीसरा बेटा बता रही है क्योंकि इस पोस्ट के बाद उन्होंने दो पोस्ट और साझा किए हैं जिसमें उनकी किताब का जिक्र है। करीना ने साल 2016 में पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था वहीं इस साल उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।
View this post on Instagram
हाल ही में तैमूर अली खान फैनक्लब की तरफ से करीना और तैमूर की एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें दोनों मां बेटे बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर अली खान लेटे हैं और अपनी मां करीना कपूर खान के गले से चिपके हुए हैं। करीना भी अपने बेटे को पूरा दुलार कर रही हैं। मां और बेटे के अटूट बंधन को दर्शाती इस तस्वीर को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।कई साल बाद दोनों साथ नजर आएंगे। इसके अलावा करीना को एक फिल्म के लिए सीता का रोल भी ऑफर किया गया था जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।