फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्लैमर छोड़ जब असल लुक में दिखे ये सितारे, सफेद बालों और बिना मेकअप के साझा कीं तस्वीरें

Sun, 15 Nov 2020 08:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Nov 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor to aamir khan Bollywood celebrities real look shares on social media
करीना कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

बॉलीवुड सितारे आमतौर पर जब भी कैमरे के सामने दिखते हैं एकदम परफेक्ट लुक में नजर आते हैं। हालांकि इसे सोशल मीडिया या कोरोना काल का इफेक्ट कहा जा सकता है जब सितारे बिना किसी झिझक के अपने असल लुक की तस्वीरें साझा करते हैं। ये सितारे कभी बिना मेकअप के नजर आए तो कभी बिना हेयर कलर किए हुए दिखे। तो चलिए इसी कड़ी में ऐसे ही सितारों की तस्वीरें दिखाते हैं।

Kareena kapoor to aamir khan Bollywood celebrities real look shares on social media
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

कोरोना काल में ऋतिक रोशन ने अपनी यह तस्वीर साझा की। ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक ने सफेद दाढ़ी और बालों की परवाह किए बगैर तस्वीर पोस्ट की। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आया।

Kareena kapoor to aamir khan Bollywood celebrities real look shares on social media
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

निर्माता और निर्देशक करण जौहर पार्टियों में अपने लुक पर बहुत मेहनत करते हैं लेकिन कोरोना काल में करण जौहर सफेद बालों को फ्लॉन्ट करते दिखे। यही नहीं करण ने तो सफेद बालों को दिखाते हुए एक हेयर कलर कंपनी के लिए विज्ञापन भी कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor to aamir khan Bollywood celebrities real look shares on social media
आमिर खान, इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपने लुक्स से प्रयोग करते रहते हैं। उनकी बेटी इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फादर्स डे के मौके पर तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें आमिर खान का लुक काफी चर्चा में रहा। सफेद बालों के साथ आमिर ने स्पाइक बनाया हुआ है।

विज्ञापन
Kareena kapoor to aamir khan Bollywood celebrities real look shares on social media
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं जिन्होंने सुंदरता की कई धारणाओं को तोड़ा है। करीना अक्सर बिना मेकअप के तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नो मेकअप लुक की कई तस्वीरें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed