{"_id":"6496c313f3fe78ace707b72a","slug":"karishma-kapoor-birthday-know-unknown-facts-about-actress-and-her-net-worth-films-career-struggle-love-affairs-2023-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karishma Kapoor: कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा करिश्मा कपूर का नाम, फिर भी प्यार के मामले में बदनसीब रहीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karishma Kapoor: कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा करिश्मा कपूर का नाम, फिर भी प्यार के मामले में बदनसीब रहीं एक्ट्रेस
करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने जमाने में वह टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। खास बात तो यह है कि कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद वह अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में आगे बढ़ीं। इस दौरान अभिनेत्री का नाम कई सेलेब्स के साथ भी जुड़ा, लेकिन उन्हें सच्ची मोहब्बत नसीब नहीं हो पाई। आज अभिनेत्री अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 25 जून 1973 को मुंबई में हुआ था। चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानते हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में....
2 of 6
अजय देवगन-करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर जब इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही थीं, तब उनकी जोड़ी अजय देवगन के साथ बनी। दोनों ने एक साथ फिल्म जिगर में काम किया। फिल्मों में काम करते हुए दोनों एक दूसरे के करीब आए। दोनों के रिश्ते की खबरें जंगल में लगी आग की तरह फैलने लगी थीं। सबसे पहले करिश्मा का नाम अजय के साथ ही जुड़ा था। बाद में करिश्मा और अजय के रास्ते अलग हो गए।
3 of 6
गोविंदा, करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी फिल्मों में खूब बनी। दोनों को पर्दे पर एक साथ देख फैंस भी काफी उत्साहित होते थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। साथ काम करते हुए चर्चा होने लगी कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और डेट कर रहे हैं। हालांकि, खबरों के तूल पकड़ने के बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान और करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
गोविंदा के बाद करिश्मा की जिंदगी में सलमान खान की एंट्री हुई। करिश्मा ने सलमान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। साथ काम करते हुए करिश्मा कपूर का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ने लगा। दोनों के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की। फिर, दोनों के रास्ते अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते ने तो खूब सुर्खियां बटोरी थीं। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच चुका था। करिश्मा बच्चन परिवार की बहू तक बनने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो न सका। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसलिए दोनों की बात शादी तक आते आते बिगड़ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।