Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Karishma Kapoor Completed 30 Years in Bollywood When Karisma Kapoor revealed she was was auctioned by her husband's friend during her honeymoon
{"_id":"60d2c9978ebc3e32313310ef","slug":"karishma-kapoor-completed-30-years-in-bollywood-when-karisma-kapoor-revealed-she-was-was-auctioned-by-her-husband-s-friend-during-her-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: जब करिश्मा ने खोले थे अपनी शादी के राज, गर्भवती होने के बाद भी होती थी पिटाई, पति ने हनीमून पर ही लगा दी थी बोली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: जब करिश्मा ने खोले थे अपनी शादी के राज, गर्भवती होने के बाद भी होती थी पिटाई, पति ने हनीमून पर ही लगा दी थी बोली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर, संजय कपूर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं। आज करिश्मा का जन्मदिन है। साल 1974 में आज ही के दिन रणधीर और बबीता कपूर के घर उनका जन्म हुआ था। करिश्मा का निक नेम लोलो है। वे जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तब उनकी उम्र करीब 15 साल थी। एक्टिंग के लिए करिश्मा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 1991 में उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन आमिर खान के साथ आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी ने उनकी किस्मत बदल दी।
हाल ही में करिश्मा को बॉलीवुड में 30 साल पूरे हुए हैं। करिश्मा की मशहूर फिल्मों में राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, हिरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, दिल तो पागल है, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं।
2 of 6
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
- फोटो : फाइल
और साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो गई। जया बच्चन ने मीडिया को अपनी होने वाली बहू से मिलवाया भी लेकिन आगे चलकर ये सगाई टूट गई। इस सगाई के टूटने की वजह आज तक सामने नहीं आई है। इसके बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।
3 of 6
karishma kapoor
- फोटो : social media
लेकिन संजय कपूर से उनकी शादी 11 साल ही चल सकी। इस तलाक के बाद करिश्मा और संजय दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाए गए। करिश्मा ने तो ये तक कहा कि हनीमून के दौरान संजय कपूर ने उनकी बोली लगाई थी। तलाक के बाद करिश्मा ने अपनी सास और पति पर कई हैरान करने वाले आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
karishma kapoor and sanjay
- फोटो : file photo
करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब हम हनीमून पर गए थे, संजय ने मेरी बोली अपने दोस्तों से लगाई थी। उसने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने को भी मजबूर किया।' वहीं संजय ने आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
karishma kapoor
- फोटो : social media
करिश्मा ने कहा था, जब चीजें मेरे हाथ से बिलकुल निकल गईं और मेरे पास कोई चारा नहीं बचा, तब मैंने पुलिस में कंप्लेंट की। हनीमून के दौरान ही संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि मैं उनके लिए कितने पैसे ला सकती हूं। यह सब सुनकर मैं काफी हैरान रह गई थी। जब मैं गर्भवती थी, मेरी सास ने मुझे कपड़ों के लिए मारा था। करिश्मा ने संजय कपूर पर किसी और महिला के साथ रहने का आरोप भी लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।