फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियां बिताने पहुंची इस एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़खानी, बोलीं- '15 लड़कों ने हमें घेर लिया और...'

Sun, 23 Sep 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
karishma sharma told eve teasing face at dharmshala trip
karishma sharma

'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' और 'प्यार का पंचनामा 2' में नजर आईं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा अपनी बोल्डनेस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। शूट और काम से फुरसत मिलते ही करिश्मा शर्मा मुंबई से निकलकर धर्मशाला छुट्टियां बिताने पहुंचीं लेकिन यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि छुट्टियां बीच में छोड़कर करिश्मा वापस मुंबई आ गईं।

karishma sharma told eve teasing face at dharmshala trip
karishma sharma

करिश्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 'काम से वक्त निकालकर मैंने धर्मशाला छुट्टियां बिताने का फैसला किया। हरी भरी वादियां और झीलों के बीच मैं जाना चाहती थी। धर्मशाला बिल्कुल ऐसा ही है। वहां पहुंचकर पहले दिन मैं अपने दोस्त के साथ एक खूबसूरत मंदिर में गई और वहां पहुंचकर हम तस्वीरें खींचने लगे। एक मिनट बाद जब हम पीछे पलटे तो देखा 15 आदमी हमें घेरे खड़े हैं।' 

karishma sharma told eve teasing face at dharmshala trip
KARISHMA SHARMA

'वो हमारी तस्वीरें ले रहे थे। उनकी नजरें मेरे ब्रेस्ट की ओर थी और वो लगातार घूर रहे थे। उन्हें देखकर मैं काफी डर गई। वहां से थोड़ी ही दूर पर हमें एक पुलिसवाला मिला, उसे मैंने बताया कि वहां कुछ लड़के हमसे छेड़खानी कर रहे थे। जिस पर पुलिसवाला मुझे देखकर मुसकुराया और कहा अरे कौन छेड़ रहा है? कोई नहीं है। उनके बोलने के इस अंदाज से मैं हैरान थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
karishma sharma told eve teasing face at dharmshala trip
karishma sharma

करिश्मा यही नहीं रुकीं उन्होंने बताया कि 'केवल उस मंदिर के पास ही नहीं बाद में भी मुझे बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा। अपने दोस्त के साथ मैं स्ट्रीट शॉपिंग के लिए गई। तभी वहां मुझे लगा कि कुछ लोग हमारा पीछा कर रहे हैं। जब मैंने पीछे देखा तो वही लोग थे। यह काफी डरावना अनुभव था। डर की वजह से हम एक दुकान में घुस गए। मैंने बाहर देखा तो एक आदमी हाथ में कुछ नुकीले हथियार के साथ था। वह आदमी हमारे पास आया और हमें घूरने लगा।' 

विज्ञापन
karishma sharma told eve teasing face at dharmshala trip
karishma sharma

करिश्मा इस घटना के बाद इतनी डर गईं कि उन्होंने अपनी धर्मशाला की ट्रिप को बीच में ही छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 'सड़क पर कोई इस तरह पीछा करे यह काफी भयावह है। मैं वहां 4 दिन रुकना चाहती थी लेकिन 2 दिन में ही हम वापस लौट आए। धर्मशाला एक बहुत खूबसूरत जगह है लेकिन मेेरा अनुभव बहुत बुरा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed