{"_id":"5b680dd04f1c1b66428b63cd","slug":"karishma-sharma-will-seen-in-hrithik-roshan-film-super-30-for-one-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मृणाल ठाकुर के बाद 'सुपर 30' में एक और टीवी एक्ट्रेस की हुई एंट्री, ऋतिक के साथ करेंगी जमकर डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मृणाल ठाकुर के बाद 'सुपर 30' में एक और टीवी एक्ट्रेस की हुई एंट्री, ऋतिक के साथ करेंगी जमकर डांस
Mon, 06 Aug 2018 04:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बिहार के जाने-माने गणितज्ञ और 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म में वह एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। मृणाल ठाकुर के बाद ऋतिक की इस फिल्म में एक और टीवी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार फिल्म 'सुपर 30' में मृणाल ठाकुर के अलावा ऋतिक रोशन के साथ टीवी सीरियल 'सिलसिला प्यार का' और फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में दिख चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि 'सुपर 30' में करिश्मा ऋतिक के साथ एक गाने डांस करती नजर आ सकती हैं। इस गाने के लिए करिश्मा सहित 'सुपर 30' की पूरी टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।
3 of 4
खबरों की मानें तो करिश्मा और ऋतिक पर फिल्माए गए इस गाने को मुंबई में ही शूट किया जाएगा। इस गाने को विजय गांगुली कोरियोग्राफ करेंगे। बताया जा रहा है कि 'सुपर 30' के निर्देशक और निर्माताओं को लंबे समय से ऐसी हीरोइन की तलाश थी जो ऋतिक के साथ अच्छे से डांस कर सके और उनके साथ स्क्रीन पर अच्छी दिख सके। इसके बाद करिश्मा शर्मा को इस फिल्म में एक गाने के लिए साइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं बात करें टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की तो वह फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में ऋतिक की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि आनंद एक मेथमेटिकल गुरु हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एंट्रेस पास कर प्रवेश लेते हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन आंनद कुमार का रोल करेंगे। यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित और विकास बहल द्वारा निर्देशित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।