{"_id":"5bcf0449bdec22695176a1c7","slug":"karisma-kapoor-and-sandeep-toshniwal-parted-ways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय कपूर की तीसरी बीवी हैं प्रेग्नेंट, अब करिश्मा कपूर को लेकर भी आई चौंकाने वाली खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय कपूर की तीसरी बीवी हैं प्रेग्नेंट, अब करिश्मा कपूर को लेकर भी आई चौंकाने वाली खबर
Wed, 24 Oct 2018 07:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
karisma kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में खबर आई थी कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की तीसरी बीवी प्रिया सचदेवा मां बनने वाली हैं। अब करिश्मा कपूर को लेकर भी एक शॉकिंग न्यूज आ गई है। लंबे समय से चर्चा थी कि करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। कई बार उनकी शादी की भी खबर आई।
2 of 5
करिश्मा कपूर
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा कपूर और संदीप ने ब्रेकअप कर लिया है और ये फैसला दोनों ने मिलकर लिया है । इसकी वजह ये है कि करिश्मा दोबारा शादी करने के मूड में बिल्कुल नहीं थीं । वो सिर्फ अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं ।
3 of 5
करिश्मा कपूर
संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा पर उनके दोनों बच्चों की जिम्मेदारी है । संदीप ने भी करिश्मा के इस फैसले को मानते हुए उनसे दूरी बना ली है । बता दें पिछले साल जब रणधीर कपूर से करिश्मा की दूसरी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था वो अब इंट्रेस्टेड नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करिश्मा कपूर
रणधीर कहते हैं, 'फिलहाल तो करिश्मा दूसरी शादी करने के मूड में बिल्कुल नहीं है । मैं खुद भी चाहता हूं कि वो शादी कर ले लेकिन वो फिर से परिवार शुरू नहीं करना चाहती है । वो सिर्फ अपने बच्चों समायरा और कियान पर ध्यान देना चाहती है ।'
विज्ञापन
5 of 5
करिश्मा कपूर
बता दें कि संदीप तोशनीवाल ने भी पिछले साल अपनी पत्नी डॉक्टर अश्रिता से तलाक ले लिया था । इसी के बाद से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि करिश्मा, संदीप के साथ सात फेरे लेंगी । लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबर से ये सब अफवाह भी खत्म हो गई है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।