{"_id":"5fe0297c8ebc3e41a512c5c1","slug":"karisma-kapoor-luxurious-lifestyle-here-know-how-to-manange","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से दूर रहने के बावजूद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं करिश्मा कपूर, जानिए कैसे उठाती हैं लाखों का खर्च","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं करिश्मा कपूर, जानिए कैसे उठाती हैं लाखों का खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने अभिनय के दम पर सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। आज भी लोग उनके निभाए गए किरदारों को याद करते हैं। 46 वर्षीय करिश्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं हां वह कुछ एक वेब सीरीज और एड फिल्मों में जरूर नजर आती रही हैं। मुंबई में करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ रहती हैं। बतौर सिंगल मदर वह उनकी परवरिश कर रही हैं।
करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा है। हालांकि निजी जिंदगी की बात करें तो उनका दिल कई बार टूटा है। अभिषेक बच्चन से सगाई के बाद उनका रिश्ता टूट गया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। संजय से शादी भी उनकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और उन्होंने तलाक ले लिया।
बच्चों की कस्टडी पाने के लिए करिश्मा कपूर को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। साल 2014 में वह पति से अलग होकर मुंबई में रहने लगी थीं। 2016 में उनका तलाक हुआ। करिश्मा इंडस्ट्री की परफेक्ट सिंगल मॉम कही जाती हैं। जो अकेले दम पर बच्चों की परवरिश शानदार तरीक से कर रही हैं। करिश्मा और संजय कपूर का तलाक बॉलीवुड के महंगे तलाक में माना जाता है। संजय को बतौर एलिमनी मोटी रकम देनी पड़ी थी। बच्चों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करिश्मा यहां से खर्च करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माता-पिता और करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram/therealkarismakapoor
करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के खार स्थित फ्लैट में रहती हैं। तलाक के बाद इसे संजय ने उन्हें दिया था। फ्लैट संजय कपूर के पिता का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय ने बच्चों के नाम से 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे। इस तरह ब्याज के रूप में करिश्मा को हर महीने 10 लाख रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
- फोटो : फाइल
करिश्मा के दोनों बच्चे मुंबई के धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। यह देश के सबसे महंगे स्कूल में से है। बच्चों का पूरा खर्चा संजय कपूर ही देते हैं। दोनों बच्चों के साथ संजय कपूर की अच्छी बॉन्डिंग है। वह अक्सर छुट्टियां मनाने अपने पिता के यहां दिल्ली जाते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।