{"_id":"622c9e97391dc066163293f1","slug":"karisma-kapoor-shares-a-cute-picture-hugs-her-son-kiaan-on-his-12th-birthday-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday: 12 साल का हुआ करिश्मा कपूर का बेटा कियान, बेटे पर यूं प्यार लुटाती नजर आई एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday: 12 साल का हुआ करिश्मा कपूर का बेटा कियान, बेटे पर यूं प्यार लुटाती नजर आई एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करिश्मा कपूर ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के लाडले कियान आज 12 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे कियान राज कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक तस्वीरे बेहद ही प्यारी है। वह अपने बेटे कियान को कसकर गले लगाती नजर आ रही हैं और उनके चेहर पर एक बड़ी सी स्माइल है। तस्वीर में मां बेटे के बीच का बॉन्ड देख फैंस भी निहाल हो रहे हैं और दिल वाली इमोजी से प्यार की बौछार कर रहे हैं। प्रशंसको के साथ सेलेब्स भी करिश्मा की इस पोस्ट पर कियान को जन्मदिन बधाई दे रहे हैं।
2 of 4
करिश्मा कपूर ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
- फोटो : insta
तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा बेहद ही प्यार से अपने बेटे कियान को गले लगाई हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे बेटे को जन्मदिन मुबारक हो! इसी के साथ उन्होंने मम्मास जान, यू हेव माई हार्ट (तुम मेरे पास हो) जैसे हैशटैग का यूज किया है। इसी की साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से डेकोरेशन का एक बूमरैंग भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जन्मदिन सेलिब्रेशन पर नीले और सिल्वर गुब्बारों से डेकोरेशन की गई है।
3 of 4
कियान और तैमूर
- फोटो : insta
करिश्मा कपूर की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं और कियान को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। अमृता अरोड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, अडौरेवल और एक दिल वाली इमोजी पोस्टी भी, जबकि अभिनेता संजय कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे कियान। इसी तरह सबा पटौदी ने भी कियान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना कपूर ने भी कियान के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कियान और तैमूर पिज्जा खाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करिश्मा कपूर की बेटी समायरा
- फोटो : insta
अभी हाल ही में 11 मार्च को करिश्मा कपूर की बेटी समायरा भी 17 साल की हुई हैं। बेटी के जन्मदिन के मौके पर भी एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में समायरा केक काटती दिखाई दे रही हैं। करिश्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे टू माई बेबी गर्ल। मुझे ये तस्वीर पोस्ट करने देने के लिए थैंक्यू।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।