फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

karthikeya 2 Day 14: कुल कमाई में 'राधे श्याम' को पछाड़ आगे निकली कार्तिकेय 2, हिंदी में कर डाला इतना कलेक्शन

Sat, 27 Aug 2022 12:28 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 27 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
karthikeya 2 box office collection day 14 earning 1 crore 30 lakh fillm week 2 collection double of budget
कार्तिकेय 2, राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है। हिंदी सिनेमा की कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन साउथ की छोटी फिल्मों के आगे सभी धराशायी हो गईं। 13 अगस्त को रिलीज हुई साउथ की मिनी बजट फिल्म 'कार्तिकेय 2' भी इनमें से एक है, जिसने शुरुआती दिनों में ही 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' को टक्कर दी। जहां ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस की रेस से बाहर हो गईं। तो वहीं, 'कार्तिकेय 2' रिलीज के 14वें दिन भी शानदार कमाई करती दिखी। 

karthikeya 2 box office collection day 14 earning 1 crore 30 lakh fillm week 2 collection double of budget
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'कार्तिकेय 2' जब से रिलीज हुई है तब से धुआंधार कमाई करती नजर आई। बेशक अब इस फिल्म की कमाई धीरे-धीरे गिर रही है। लेकिन यह भी सच है कि इस फिल्म ने महज दो हफ्तों में ही अपने बजट से डबल कमाई कर ली है। 'कार्तिकेय 2' ने गुरुवार यानी अपने दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन पर 1.47 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने हिंदी में 87 लाख और तेलुगू में 60 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, अब शुक्रवार यानी 14वें दिन इस फिल्म ने लगभग 1.30 करोड़ की कमाई की है, जो बुरी नहीं है। 

karthikeya 2 box office collection day 14 earning 1 crore 30 lakh fillm week 2 collection double of budget
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राधे श्याम को कार्तिकेय 2 ने दी मात
'कार्तिकेय 2' सिर्फ तेलुगू में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी शानदार कमाई कर रही है। 13 दिनों के बाद सिर्फ हिंदी में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 19.27 करोड़ पर पहुंच गया है। एक अनुमान के मुताबिक, इस फिल्म ने शुक्रवार को हिंदी बेल्ट में 70 लाख की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का हिंदी में टोटल कलेक्शन 19.70 लाख से ज्यादा होगा। इस कलेक्शन के साथ 'कार्तिकेय 2' ने हिंदी बेल्ट में प्रभास की 'राधे श्याम' को मात दे दी है। 'राधे श्याम' ने हिंदी में टोटल कलेक्शन ही 19.30 करोड़ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
karthikeya 2 box office collection day 14 earning 1 crore 30 lakh fillm week 2 collection double of budget
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरे हफ्ते की फिल्म ने धांसू कमाई
निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' ने अपनी रिलीज के साथ ही शानदार कमाई की। पहले हफ्ते फिल्म ने बेशक उतार-चढ़ाव का सामना किया। लेकिन इसके बाद भी 'कार्तिकेय 2' ने पहले हफ्ते में ही अपना बजट निकाल लिया था। लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते 31.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे हफ्ते हुई फिल्म कमाई पहले हफ्ते की तुलना में 1.11 करोड़ ज्यादा रही। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म के लिए दूसरा हफ्ता काफी अच्छा रहा। वहीं, शुक्रवार के साथ दोनों हफ्तों की कमाई को मिला दे तो फिल्म ने अब तक कुल 62.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

दूसरे हफ्ते की कमाई
दिन कलेक्शन
सातवां दिन 5.81 करोड़
आठवां दिन 7.14 करोड़
नौवां दिन 8.27 करोड़
दसवां दिन 2.93 करोड़
ग्यारहवां दिन 3.05 करोड़
बारहवां दिन 2.71 करोड़
तेरहवां दिन 1.40  करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
चौदहवां दिन 1.30
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed