सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Vs Raksha Bandhan: कार्तिकेय 2 ने चटाई रक्षा बंधन को धूल, चार दिन में निकाली आधे से ज्यादा लागत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 17 Aug 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Raksha Bandhan: Nikhil Siddharth telugu film beat Akshay Kuamr box office collection
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की टक्कर देखने को मिल रही है। एक ओर साउथ की छोटे बजट की फिल्में बाजी मार रही हैं, तो बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्में अपना कमाल दिखाने में नाकाम साबित हो रही हैं। ‘रक्षा बंधन’ के 11 अगस्त को रिलीज होने के ठीक दो दिन बाद आई साउथ की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। निखिल सिद्धार्थ की फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म को न सिर्फ कड़ी टक्कर दे रही है, बल्कि कमाई के मामले में धूल चटा चुकी है। तेलुगू फिल्म ने अपनी चौथे दिन की कमाई के साथ ही बढ़त बना ली है।

Trending Videos
Karthikeya 2 Vs Raksha Bandhan: Nikhil Siddharth telugu film beat Akshay Kuamr box office collection
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'कार्तिकेय 2' ने चार दिन में की इतनी कमाई
चंदू मोंडेटी द्वारा निर्देशित 'कार्तिकेय 2' तेलुगू के साथ ही हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। निखिल सिद्धार्थ स्टारर कार्तिकेय 2 ने पहले दिन 5.04 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें सोमवार तक बढ़त देखने को मिली। मंगलवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी इसने 'रक्षा बंधन' से बढ़त बनाई हुई है। मंगलवार को फिल्म का कारोबार 3.50 करोड़ रुपये रहा, जो अक्षय की फिल्म से ज्यादा है। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म चौथे दिन ही अपनी आधे से ज्यादा लागत निकाल चुकी है और कुल 21.62 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Raksha Bandhan: Nikhil Siddharth telugu film beat Akshay Kuamr box office collection
रक्षा बंधन - फोटो : Instagram

'रक्षा बंधन' के कलेक्शन में आई गिरावट
वहीं, अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रही है। 'रक्षा बंधन' से अक्षय साल में तीसरी बार पड़े पर्दे पर नजर आए, लेकिन इसका हाल भी पहले रिलीज हुई फिल्मों के जैसे होने के आसार लग रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो अक्षय की यह फ्लॉप की तीसरी हैट्रिक होगी। फिल्म ने सोमवार को 6.31 करोड़ की कमाई थी, तो अब मंगलवार को इसकी कमाई और कम हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने महज 2.10 करोड़ का कारोबार किया है और छह दिन बाद भी फिल्म 40 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है। फिल्म का कुल कारोबार अब 36.57 करोड़ रुपये हो गया है।

Karthikeya 2 Vs Raksha Bandhan: Nikhil Siddharth telugu film beat Akshay Kuamr box office collection
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

यह है दोनों फिल्मों की कमाई

दिन  रक्षा बंधन (बजट- 70 करोड़) कार्तिकेय 2 (बजट-30 करोड़)
गुरुवार 8.2 करोड़  ---
शुक्रवार  6.4 करोड़ ---
शनिवार  6.51 करोड़ 5.04 करोड़
रविवार 7.05 करोड़ 5.79 करोड़
सोमवार 6.31 करोड़  7.29 करोड़
मंगलवार 2.10 करोड़ 3.50 करोड़
कुल कमाई 36.57 करोड़  (लगभग) 21.62 करोड़ (लगभग)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed