फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Week 2: 'कार्तिकेय 2' के लिए शानदार रहा दूसरा हफ्ता, लागत से दोगुनी कमाई कर हिट हुई फिल्म

Fri, 26 Aug 2022 12:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

 

बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में छाई हुई हैं। पिछले साल के अंत के बाद से ही सिनेमाघरों में लगातार टॉलीवुड फिल्में धूम मचा रही है।

विज्ञापन
Karthikeya 2 Week 2 collection: Karthikeya 2 earned double of its budget at the end of its second week
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में छाई हुई हैं। पिछले साल के अंत के बाद से ही सिनेमाघरों में लगातार टॉलीवुड फिल्में धूम मचा रही है। यही वजह है कि अब देशभर में साउथ फिल्में और उनके कलाकारों की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई है। इसी बीच बीते दिनों रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर फिल्म 'कार्तिकेय 2' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तेलुगू के अलावा इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। 

 

Karthikeya 2 Week 2 collection: Karthikeya 2 earned double of its budget at the end of its second week
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने अपने हफ्ते पूरे कर लिए हैं। बीते हफ्ते उतार-चढ़ाव के साथ इस फिल्म करीब 31.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे हफ्ते हुई फिल्म कमाई पहले हफ्ते की तुलना में 1.11 करोड़ ज्यादा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म के लिए दूसरा हफ्ता काफी अच्छा रहा है। वहीं, दोनों हफ्तों की कमाई को मिला दे तो फिल्म ने अब तक कुल 61.51 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Karthikeya 2 Week 2 collection: Karthikeya 2 earned double of its budget at the end of its second week
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिकेय 2 के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन ग्राफ 

 

दिन कलेक्शन
सातवां दिन 5.81 करोड़
आठवां दिन 7.14 करोड़
नौवां दिन 8.27 करोड़
दसवां दिन 2.93 करोड़
ग्यारहवां दिन 3.05 करोड़
बारहवां दिन 2.71 करोड़
तेरहवां दिन 1.40  करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Week 2 collection: Karthikeya 2 earned double of its budget at the end of its second week
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media

30 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने कुछ ही समय में बड़े-बड़े बजट की फिल्मों के पीछे छोड़ दिया है। 13 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'कार्तिकेय 2' में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन के अलावा अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका नजर आए हैं। चंदू मोंदेती द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में आई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है। 'कार्तिकेय 2' को केवल दर्शकों की ही नहीं बल्कि समीक्षकों की भी सराहना मिली है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed