फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSC Week 2 Box Office: सम्राट पृथ्वीराज से भी कम रही लाल सिंह चड्ढा की कमाई, साउथ के सिनेमाघरों से हुई बाहर

Fri, 26 Aug 2022 11:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 26 Aug 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Week 2 Box office Report: Aamir Khan Lag Behind Akshay Kumar Samrat Prithviraj Collection
लाल सिंह चड्ढा, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे वापसी करने वाले आमिर खान ने निश्चित रूप से एक बेहतर कमबैक की उम्मीद की होगी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म अब तक 60 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं आमिर खान की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी फ्लॉप फिल्म तक के कलेक्शन को छू नहीं पाई।

Laal Singh Chaddha Week 2 Box office Report: Aamir Khan Lag Behind Akshay Kumar Samrat Prithviraj Collection
लाल सिंह चड्ढा, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट पृथ्वीराज बनाम लाल सिंह चड्ढा
एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' पहले हफ्ते में ही 55.05 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' पहले सप्ताह में मात्र 51.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। यदि हम दूसरे हफ्ते की बात करें तो 'सम्राट पृथ्वीराज' ने दस करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' आठ करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। 
 

सप्ताह लाल सिंह चड्ढा सम्राट पृथ्वीराज
पहला सप्ताह 51.3 करोड़ रुपये 55.05 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह 7.43 करोड़ रुपये 10.95 करोड़ रुपये

Laal Singh Chaddha Week 2 Box office Report: Aamir Khan Lag Behind Akshay Kumar Samrat Prithviraj Collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरे हफ्ते में ही साउथ के सिनेमाघरों से बाहर हुई 'लाल सिंह चड्ढा'
फिल्म जहां हिंदी पट्टी पर 60 करोड़ रुपये तक के आंकड़े को पार नहीं कर पा रही है। वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' साउथ बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में एक करोड़ तक नहीं कमा पाई। जी हां, आमिर खान की फिल्म के तमिल और तेलुगू संस्करण ने मात्र 0.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यही वजह है कि इस फिल्म को साउथ के सिनेमाघरों से बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Week 2 Box office Report: Aamir Khan Lag Behind Akshay Kumar Samrat Prithviraj Collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुछ ऐसे रहे लाल सिंह चड्ढा के दो हफ्ते
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन 11.7 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 7.26 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 9 करोड़ रुपये
चौथा दिन 10 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 7.87 करोड़ रुपये
छठवां दिन 2.31 करोड़ रुपये
सातवां दिन 1.71 करोड़ रुपये
आठवां दिन 1.45 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 51.3 करोड़ रुपये
नौवां दिन 1.35 करोड़ रुपये
दसवां दिन 1.55 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन 1.9 करोड़ रुपये
बारहवां दिन 0.73 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन 0.68 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन 0.67 करोड़ रुपये
पंद्रहवां दिन 0.55 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 7.43 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 58.73 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed