फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thiruchitrambalam Day 8: विजय के आने से फीकी पड़ी धनुष की चमक, 'थिरुचित्रम्बलम' ने आठवें दिन की महज इतनी कमाई

Fri, 26 Aug 2022 11:10 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
Thiruchitrambalam Box Office Collection Day 8: Nithya Menon And Dhanush Film mark 2 crore on day eight
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता धनुष और नित्या मेनन की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 18 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया। लोगों को फिल्म की कहानी तो पसंद आ ही रही है इसके अलावा धनुष और नित्या मेनन के अभिनय ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि छोटे बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग से लेकर अब तक जबरदस्त कमाई की है और अब इसका आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।

Thiruchitrambalam Box Office Collection Day 8: Nithya Menon And Dhanush Film mark 2 crore on day eight
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : social media

'थिरुचित्रम्बलम' को तकरीबन 30 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में शानदार  कलेक्शन किया था। अब तक ये फिल्म अपनी लागत से तकरीबन दोगुना कलेक्शन कर चुकी है, हालांकि 25 अगस्त को विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' भी रिलीज हुई है, जिसके चलते धनुष की फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है और सातवें दिन के मुकाबले इसकी कमाई काफी कम हुई है।

Thiruchitrambalam Box Office Collection Day 8: Nithya Menon And Dhanush Film mark 2 crore on day eight
Thiruchitrambalam - फोटो : social media

ये रहा अब तक का कलेक्शन
धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' ने पहले दिन बंपर ओपनिंग करते हुए कुल 9.52 करोड़ रुपये का कोरबार किया जो इसके बजट के हिसाब से जबरदस्त ओपनिंग थी। इसके बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने  8.79 करोड़, तीसरे दिन 10.24 करोड़, चौथे दिन 11.03 करोड़ और पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में कुछ कमी देखने को मिली और इसने 4.16 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद मंगलवार को फिल्म ने लगभग 3.10 बुधवार को 3.1 करोड़ का कलेक्शन किया। बृहस्पतिवार को कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई जिसके मुताबिक, 'थिरुचित्रम्बलम' ने आठवें दिन सिर्फ 2.12 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thiruchitrambalam Box Office Collection Day 8: Nithya Menon And Dhanush Film mark 2 crore on day eight
thiruchitrambalam - फोटो : social media

'थिरुचित्रम्बलम' ने भले ही आठवें दिन कम कमाई की हो लेकिन यह फिल्म अब तक टोटल लगभग 52 करोड़ का  कारोबार कर चुकी है। धनुष और नित्या मेनन इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं जबकि प्रकाश राज, राशि खन्ना और प्रिया भवानी शंकर आदि भी अहम भूमिकाओं में हैं। मिथरन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष एक डिलीवरी ब्वॉय का रोल प्ले कर रहे हैं जबकि नित्या मेनन ने उनकी बेस्ट फ्रेंड के किरदार में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed