फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KK Daughter: केके की बेटी ने पिता को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि, स्टेज पर शान के साथ बिखेरा आवाज का जादू

Fri, 26 Aug 2022 11:05 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 26 Aug 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
KK Daughter taamara performed stage first time with shaan on her father birth anniversary to give tribute
केके की बेटी तमारा ने किया पहली बार स्टेज पर परफॉर्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर्स में से एक केके का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से न केवल इंडस्ट्री को बल्कि पूरे भारत में फैले उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। लेकिन उनके निधन से सबसे ज्यादा शति अगर किसी को पहुंची थी, तो वह उनका परिवार था। उनकी पत्नी और बच्चों के लिए यह स्वीकार कर पाना बहुत मुश्किल था कि वह अब उनके बीच नहीं रहे। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थिती नॉर्मल हो रही है। दरअसल, दिवंगत सिंगर केके की बेटी तमारा कृष्णा ने पिता के गुजर जाने के बाद पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दी। उनकी आवाज का जादू फिर एक बार चला, जिसकी तस्वीरें  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

KK Daughter taamara performed stage first time with shaan on her father birth anniversary to give tribute
केके की बेटी तमारा ने किया पहली बार स्टेज पर परफॉर्म - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत सिंगर केके की बेटी तमारा कृष्णा भी अपने पिता की तरह की सुरीली आवाज की धनि हैं। बीती 23 अगस्त को केके की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर  तमारा ने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए परफॉर्म किया। हमेशा से तमारा की इच्छा थी कि उनके पिता उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते हुए उनके पिता जरूर देखें, लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। केके की बर्थ ऐनिवर्सरी पर तमारा ने अपने पिता को गर्व महसूस कराने के लिए यह परफॉर्मेंस दिया। इस मौके पर तमारा का साथ देने के लिए स्टेज पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान भी मौजूद रहे।

KK Daughter taamara performed stage first time with shaan on her father birth anniversary to give tribute
केके की बेटी तमारा ने किया पहली बार स्टेज पर परफॉर्म - फोटो : सोशल मीडिया

केके की बेटी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास इवेंट की तस्वीरें साझा की, जिसमें उनके स्टेज परफॉर्मेंस की खास झलकियां देखने को मिल रही है। इस पोस्ट में तस्वीरें साझा करते हुए तमारा ने शान का भी शुक्रिया अदा किया। तमारा ने लिखा, ' मेरा पहला म्यूजिक परफॉर्मेंस। यह एक अद्भुत और शानदार अनुभव था। हमसे जुड़ने वाले सभी शानदार कलाकारों का शुक्रिया और शान अंकल को विशेष धन्यवाद, क्योंकि उन्होंने इट्स टाइम टू डिस्को गाने को बहुत ही मजेदार बना दिया। वह बहुत ही प्रोत्साहित करने वाले और उतने ही सपोर्टिंग भी हैं। मेरे डैड कहीं न कहीं से हमें देखकर मुस्कुरा रहे होंगे। यकीन नहीं हो रहा है कि क्या हो रहा है, काश डैड हमारे साथ होते।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taamara (@taamara.krishna)

विज्ञापन
विज्ञापन
KK Daughter taamara performed stage first time with shaan on her father birth anniversary to give tribute
सिंगर केके और उनकी बेटी तमारा - फोटो : insta

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले 31 मई को मशहूर सिंगर केके का निधन हो गया था। केके के अचानक निधन की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। उनके निधन के समय केके कोलकाता के नजरुल ऑडिटोरियम में स्टेज परफॉर्मेंस कर रहे थे और इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह परफॉर्मेंस छोड़कर होटल पहुंचे और फिर हार्ट अटैक की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed