इरशाद कामिल के अल्फाज ने फिर जमाया रंग, लव आज कल के इस गाने में रचा मोहब्बत का अनोखा अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें जहां एक तरफ 1990 के समय के छोटे शहर (उदयपुर) के इश्क को दिखाया गया है कि कैसे दसवीं में पढ़ने वाले लीना (आरुषि शर्मा) और रघु (कार्तिक आर्यन) पहले प्यार की गहराईयों में डूबते चले जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ 2020 की एक आधुनिक प्यार की कहानी है जहां दिल्ली में रहने वाली जोइ (सारा अली खान) और रघु (कार्तिक आर्यन) एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगते हैं।
इस गाने के बारे में फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने कहा, 'मेरे लिए यह गाना अपनी पुरानी यादों में खो जाने जैसा है। मुझे याद है कि जब फिल्म 'कयामत से कयामत' रिलीज ही हुई थी। उस समय मेरे शहर जमशेदपुर में युवाओं के प्यार करने के तरीके उससे काफी प्रभावित हुए थे। शायद से में वही माहौल दिखाने की कोशिश कर रहा हूं।' वहीं प्रीतम ने कहा, 'शायद पहले मोहब्बत की मासूमियत को बयां करता है। यह दिखाता है कि अधिक समय होने के बावजूद प्यार कीमती और सार्थक होता है। मैं दर्शकों के साथ पहले प्यार की भावनाओं को जीना चाहता हूं।'
इरशाद ने कहा, 'पहले प्यार का भोलापन और खूबी यह होती है कि इसमें बहुत कुछ अनकहा होता है लेकिन फिर भी समझ लिया जाता है। 'शायद' में हम उन्हीं भावनाओं को छूने की कोशिश कर रहे हैं।' गौरतलब है कि इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पहली बार नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को रिलीज होने से पहले ही खूब प्यार मिल रहा है।
यहां सुने गाना
खुद सारा ने भी इस बात को कबूला है कि 'सार्तिक' के तौर पर हमें जिस तरह का प्यार मिल रहा है वह फिल्म रिलीज होने से पहले शायद ही किसी जोड़ी को मिला है। वहीं फिल्म के एक हिस्से में आरुषि शर्मा भी नजर आएंगी। यह उनकी डेब्यू फिल्म होने जा रही हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर रिलीज होगी।