{"_id":"62e921794f5910774f240bf2","slug":"kartik-aaryan-and-shraddha-kapoor-to-be-a-part-of-tezaab-remake-know-the-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik -Shraddha: फिल्मी पर्दे पर बनेगी कार्तिक आर्यन-श्रद्धा कपूर की जोड़ी! इस फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik -Shraddha: फिल्मी पर्दे पर बनेगी कार्तिक आर्यन-श्रद्धा कपूर की जोड़ी! इस फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, श्रद्धा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब कार्तिक आर्यन के हाथ में कई बड़े प्रोडेक्ट्स हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि वह अनिल कपूर की फिल्म ‘तेजाब’ के रीमेक में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ दिखाई देगी।
2 of 4
श्रद्धा शर्मा, कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता मुराद खेतानी पहले ही इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि वह 'तेजाब' फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर को फिल्म ऑफर की गई है, लेकिन अभी उन्होंने इसे साइन नहीं किया है।
3 of 4
कार्तिक आर्यन, श्रद्धा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता मुराद खेतानी 'तेजाब' फिल्म के राइट्स खरीद चुके हैं और उन्होंने प्री प्रोडक्शन पर काम भी शुरू कर दिया है। वहीं, अब वह फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल करने में जुटे हैं। अगर सब कुछ सही रहता है, तो बड़े पर्दे पर पहली बार कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन, श्रद्धा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, अब वह 'कैप्टन इंडिया' और कृति सेनन के साथ 'शहजादा' में नजर आएंगे। इसके अलावा श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म और 'चालबाज' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।