फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: काला सूट पहन सपना चौधरी स्टेज पर थिरकाई कमर, 'बैरन' पर किया जमकर डांस

Tue, 02 Aug 2022 06:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary stage dance video on song bairan getting viral on internet
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को हर कोई जानता है। हरियाणा ही नहीं पूरा भारत उनके गानों पर थिरकता है। डांसिंग क्वीन सपना देश के लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सपना के फैंस उनका डांस देखने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसे में अपने फैंस के लिए सपना भी आए दिन स्टेज शो और प्रोग्राम्स करती रहती हैं। अपनी अदाओं और डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाली सपना का हर वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। अक्सर अपने स्टेज शोज के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाली सपना ने एक बार फिर अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। सपना का यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।    

Sapna Choudhary stage dance video on song bairan getting viral on internet
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना ने धड़काया फैंस का दिल
वायरल होते इस वीडियो में सपना का देसी अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, हाल ही सपना चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इवेंट के दौरान डांस करते हुए अपना एक नया वीडियो साझा किया है। वीडियो में सपना अपने हिट गाने ‘बैरन’पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस गाने को यूके हरियाणवी ने अपनी आवाज से सजाया था। सपना का डांस देख फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं, इसके साथ ही वह सपना की अदाओं को कैमरे में कैद भी करते नजर आ रहे हैं। हरे रंग का पटियाला सूट और परांदा पहने सपना गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। 

Sapna Choudhary stage dance video on song bairan getting viral on internet
सपना चौधरी - फोटो : social media

फैंस कमेंट कर जता रहे प्यार
सपना के चाहने वालों को उनका यह डांस वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।  सपना का हर ठुमका उनके फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है। वीडियो देख फैंस अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। वह लगातार कमेंट बॉक्स में सपना की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'शादी के बाद भी, वह उत्साह के साथ इतना अच्छा डांस करती हैं। मैं उनके डांस का बहुत बड़ा फैन हूं।'    

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary stage dance video on song bairan getting viral on internet
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ही दिनों में मिले इतने व्यूज
अपने हरियाणवी डांस वीडियोज और स्टेज परफॉर्मंसेस से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल करने वाली सपना के प्रशंसक पूरे भारत में फैले हुए हैं। और उनके फैंस की दीवानगी आपको इस बात से पता लग जाएगी कि कुछ ही दिनों में सपना के इस डांस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना के फैंस उनका यह गाना रिपीट पर देख रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कुछ ही दिनों पहले सपना का नया गाना 'कामिनी' रिलीज हुआ था, जो हमेशा की तरह दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed