सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन के मैरिटल रेप वाले डायलॉग पर मचा बवाल, अभिनेत्री को मांगनी पड़ी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 07 Nov 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan film Pati Patni Aur Woh get outraged for offensive line Bhumi Pednekar apologies
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्मा का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन 'पति, पत्नी और वो' के ट्रेलर में एक डायलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 

Trending Videos
Kartik Aaryan film Pati Patni Aur Woh get outraged for offensive line Bhumi Pednekar apologies
Pati Patni Aur Woh posters - फोटो : twitter

'पति, पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम चिंटू त्यागी है जबकि उनकी पत्नी का किरदार भूमि पेडनेकर कर रही हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर पर कार्तिक आर्यन अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए दोस्त (अभिनेता अपारशक्ति खुराना) से एक विवादित डायलॉग कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan film Pati Patni Aur Woh get outraged for offensive line Bhumi Pednekar apologies
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram

दरअसल, 'पति, पत्नी और वो' के इस डायलॉग्स को सुनने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मैरिटल रेप को मजाक में लेना बताया है। Aakanksha नाम की सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा-'प्रिय पति, पत्नी और वो के मेकर्स, रेप पर जोक्स करना मजाक बात नहीं होती है।' lost soul नाम के हैंडल ने लिखा- 'यहां बस यही कहना चाहती हूं कि मैं पत्नी, पत्नी और वो के ट्रेलर से नाराज हूँ। ये फिल्म न केवल दर्दनाक रूप से भयानक लगती है, बल्कि इसमें बलात्कार का मजाक बनाया गया है।'






Kartik Aaryan film Pati Patni Aur Woh get outraged for offensive line Bhumi Pednekar apologies
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media

इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। वहीं सोशल मीडिया पर ट्रेलर और डायलॉग को लेकर हुई आलोचना के बाद फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने माफी मांगी है। जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने कहा कि अगर उन्होंने किसी भी तरह से लोगों की भावनाओं को आहत किया है, तो वह सभी से माफी मांगती हैं क्योंकि ऐसा करने का फिल्म से जुड़े किसी भी इंसान का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि फिल्म पति पत्नी और वो से जुड़ा कोई भी शख्स इस सोच को बढ़ावा नहीं देता है। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan film Pati Patni Aur Woh get outraged for offensive line Bhumi Pednekar apologies
Pati Patni Aur Woh - फोटो : file photo

वहीं अंग्रेजी वेबसाइट हिदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार 'पति, पत्नी और वो' के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के इस डायलॉग को फिल्म से हटाने या फिर संपादिक तौर पर काट-छांट करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की पति, पत्नी और वो साल 1978 में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में संजीव कुमार,विद्या सिन्हा ,रंजीता कौर,असरानी और परवीन बॉबी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 


पढ़ें: आलिया की फ्लॉप फिल्म पर पिता महेश थे खुश, जानें रोहित की लैंबॉर्गिनी की कीमत, पांच खबरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed