फिल्म भूल भूलैया में रुह बाबा के किरदार से सबके होश उड़ाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अब अपनी आगामी फिल्म 'फ्रेडी' से सबको चौंकाने के लिए तैयार हैं। अब उनकी इस फिल्म 'फ्रेडी' से अभिनेता का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है।
Freddy: फ्रेडी से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, नए अवतार में नजर आए रुह बाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर 'फ्रेडी' से अपना पहला लुक साझा किया और कैप्शन में लिखा- "डॉक्टर फ्रेडी गिनवाला, अपॉइंटमेंट जल्दी ही ओपन होंगे"। कार्तिक आर्यन का लुक एक दम अलग नजर आ रहा है। इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट साझा किया जिसमें एक कछुआ देखा जा सकता है। जिसे शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन दिया- "धीमी गति से और स्थिर जीत की दौड़ फ्रेडी की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार रहें फर्स्ट लुक आ रहा है।"
Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पत्नी ने दर्ज करवाया था मुकदमा
बालाजी फिल्म्स ऐर नॉर्द लाइट्स द्वारा निर्मित व शशांक घोष द्वारा निर्देशित, फिल्म फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया एफ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगा। हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी इंतजार है।
Thumkeshwari: सीता का अवतार लेने से पहले कृति बनीं ठुमकेश्वरी, फिल्म ‘भेड़िया’ के गाने में दिखा देसी अंदाज
फ्रेडी एक थ्रिलर फिल्म होगी। जानकारी के मुताबिक इसमें कार्तिक आर्यन अब तक के बिल्कुल अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फर्स्ट लुक के कैप्शन के देखकर पता चल रहा है कि फ्रेडी में कार्तिक आर्यन डॉक्टर फ्रेडी गिनवाला के रोल में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दिखाई देंगी।
Indian Idol 13: जिस शो की उड़ाईं धज्जियां उसी के सेट पर पहुंचे अमित कुमार, सोशल मीडिया पर खूब उड़ रहा मजाक