फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पत्नी ने दर्ज करवाया था मुकदमा

Fri, 28 Oct 2022 03:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
up court directs Bhojpuri singer and actor Pawan Singh to appear before it on Nov 5
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को उत्तर प्रदेश की एक स्थानीय अदालत ने पेश होने के निर्देश दिए हैं। अभिनेता की ज्योति सिंह ने उनके ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी। अब अदालत ने भरण-पोषण की मांग के इसी मामले में अभिनेता को अपना पक्ष रखने के लिए अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।


 

Wakanda Forever: वकांडा की लड़ाई में शामिल हुआ ये भारतीय योद्धा, वाइब्रैनियम की चमक पर भारी सोने का भाला

up court directs Bhojpuri singer and actor Pawan Singh to appear before it on Nov 5
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन अदालत में पेश होने के दिए गए निर्देशक
ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल को बलिया की फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत मुकदमा दायर किया था। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद फैमिली कोर्ट की जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पहले दो जून को पेश होने को कहा था लेकिन वह निर्धारित तारीख पर नहीं पहुंचे। बाद में, उन्हें 7 जुलाई और 1 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन वह इस बार भी पेश नहीं हुए। अब कोर्ट ने इस मामले में फिर से 5 नवंबर की तारीख तय की है।
 

Indian Idol 13: जिस शो की उड़ाईं धज्जियां उसी के सेट पर पहुंचे अमित कुमार, सोशल मीडिया पर खूब उड़ रहा मजाक

up court directs Bhojpuri singer and actor Pawan Singh to appear before it on Nov 5
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह की पहली पत्नी कर चुकी है सुसाइड
पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपने अभिनय और सिंगिंग की बदौलत खूब नाम कमाया है, लेकिन इसके अलावा वह हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार विवादों में फंस चुके हैं। इससे पहले भी अभिनेता तब सुर्खियों में आ गए थे जब उनकी पहली पत्नी नीलम ने सुसाइड कर लिया था।
 

Thumkeshwari: सीता का अवतार लेने से पहले कृति बनीं ठुमकेश्वरी, फिल्म ‘भेड़िया’ के गाने में दिखा देसी अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
up court directs Bhojpuri singer and actor Pawan Singh to appear before it on Nov 5
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media
ज्योति सिंह अभिनेता और गायक पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 6 मार्च 2018 को बलिया में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन सिंह और ज्योति सिंह के आपस में पारिवारिक संबंध थे और इसलिए उनके परिवार शादी के लिए तैयार हो गए।

Usha Uthup Song: रिलीज हुआ पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप का नया गाना 'मोन मंचे ना आर', क्या आपने सुना?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed