फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thumkeshwari: सीता का अवतार लेने से पहले कृति बनीं ठुमकेश्वरी, फिल्म ‘भेड़िया’ के गाने में दिखा देसी अंदाज

Fri, 28 Oct 2022 01:50 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Oct 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
bhediya new song thumkeshwari out varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया नया गाना रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता दिनेश विजन की फिल्मों में कृति सेनन की जगह शुरू से फिक्स रही है। फिल्म वह कोई भी बनाएं बिना कृति के उनकी अधिकतर फिल्मों का करिश्मा फीका ही रहता है। कृति एक बार फिर दिनेश की अगली फिल्म की हीरोइन हैं। और, हीरोइन हैं तो हिंदी सिनेमा के बरसों से चले आ रहे ढर्रे के मुताबिक एक तड़कता भड़कता गाना फिल्म के निर्माता निर्देशक उन पर फिल्माएंगे ही। अगले महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भेड़िया’ का डांस नंबर ‘ठुमकेश्वरी’ शुक्रवार को मुंबई में रिलीज हुआ और इस गाने में कृति सेनन बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। कृति की इसके बाद आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ है जिसमें वह सीता माता के किरदार में नजर आएंगी।

bhediya new song thumkeshwari out varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया नया गाना रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माताओँ की मानें तो 'ठुमकेश्वरी' एक फंकी कूल डांस नंबर है। गणेश आचार्य की अपनी पुराने अंदाज वाली कोरियोग्राफी है। भड़कीले कॉस्ट्यूम हैं। महंगा फिल्मी सेट है। और, गीतकार के रूप में अपना नया तेवर दिखाने को तैयार हैं ‘केसरिया’ वाले गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य। वरुण धवन कहते हैं, “ठुमकेश्वरी एक ऐसा नंबर है जिसे डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए बनाया गया है। मुझे इसकी फंकी धुन पर परफॉर्म करने में बहुत मजा आया। इस गाने के बोल बेहद आकर्षक हैं और मुझे यकीन है कि फैंस को इस ट्रैक पर डांस करने में मजा आने वाला है।"

इसे भी पढ़ें- Fighter Release Date: 2024 में इस दिन रिलीज होगी ऋतिक रोशन की ये फिल्म, दीपिका के साथ पहली बार बनी जोड़ी

bhediya new song thumkeshwari out varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया नया गाना रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस गाने में कृति सेनन रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आ रही हैं, जो उनके ट्रेडमार्क चार्म को बिखेर रहा है। कृति कहती हैं, “मुझे ठुमकेश्वरी की शूटिंग में बहुत मजा आया। मैं वरुण के साथ बहुत लंबे समय के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही थी और हमने कभी भी इस तरह के भव्य और आलीशान ट्रैक पर एक साथ काम नहीं किया। यह काफी यादगार अनुभव था।" और इश गाने में निर्देशक अमर कौशिक की पिछली फिल्म ‘स्त्री’ की हीरोइन श्रद्धा कपूर भी हैं। लाल रंग में ढकी श्रद्धा अपने अलग ही अंदाज के साथ दिख रही हैं। लोग उन्हें देखकर ‘भेड़िया’ की कहानी में ‘स्त्री’ का तड़का होने की भी बात अभी से करने लगे हैं।

सचिन-जिगर द्वारा संगीतबद्ध इस गाने को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने। और, इसे गाना यै ऐश किंग और रश्मीत कौर ने। फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी की भी अहम भूमिकाएं हैं। ये फिल्म 25 नवंबर 2022 को 2डी और 3डी में हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होने जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhediya new song thumkeshwari out varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया नया गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन-जिगर द्वारा संगीतबद्ध इस गाने को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने। और, इसे गाना यै ऐश किंग और रश्मीत कौर ने। फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी की भी अहम भूमिकाएं हैं। ये फिल्म 25 नवंबर 2022 को 2डी और 3डी में हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed