फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: जानिए कौन हैं उर्वशी रौतेला के आरपी, अभिनेत्री से क्या है कनेक्शन?

Fri, 28 Oct 2022 12:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Oct 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
know about urvashi rautela rp aka south actor ram pothineni carrer and connection with actress
राम पोथिनेनी, उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में थीं। वह उनके पीछे ऑस्ट्रेलिया तक चली गई थीं और वहां से तस्वीरें और वीडियोज साझा करती थीं। अफेयर की चर्चाओं के बीच हाल ही में खबर आई कि ऋषभ पंत ने उर्वशी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। उर्वशी की लव लाइफ में रुचि रखने वाला हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आखिर वह जिस आरपी को लेकर पोस्ट साझा करती हैं वह है कौन।

know about urvashi rautela rp aka south actor ram pothineni carrer and connection with actress
Urvashi Rautela - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच अभिनेत्री ने बीते गुरुवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के सवालों का जवाब दे दिया। उन्होंने खुलासा किया आखिर जिस आरपी की वह बात करती थीं वह ऋषभ पंत नहीं बल्कि साउथ एक्टर राम पोथिनेनी हैं। इस दिलचस्प खुलासे के बाद फैंस भी चौंक गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये आरपी कौन हैं और क्या करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Urvashi Rautela: ओह! तो ये है आरपी...उर्वशी ने बताई सच्चाई, पंत नहीं इस शख्स की बात कर रही थीं अभिनेत्री
 

know about urvashi rautela rp aka south actor ram pothineni carrer and connection with actress
राम पोथिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

आरपी का पूरा नाम राम पोथिनेनी है, वह साउथ सिनेमा के स्टार हैं। तमिल सिनेमा के बेहद स्टाइलिश एक्टर राम ने अपने 16 साल के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2006 में म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर देवदासु के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने एनर्जिटिक डांसिंग के लिए भी जाने जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
know about urvashi rautela rp aka south actor ram pothineni carrer and connection with actress
राम पोथिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल फिल्मों में राम पोथिनेनी रोमांटिक किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि राम मशहूर इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर सरवन्थि रवि किशोर के भतीजे हैं। अभिनेता ने साउथ फिल्म नेनु शैलजा फिल्म में हरि का किरदार निभा कर अभिनेता ने फैंस का दिल जीत लिया था। फिर राम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक बाद एक कई हिट फिल्में देने लग। 2017 में उन्होंने ‘वुन्नादी ओकाटे जिंदगी’ और 2018 में ‘हैलो गुरु प्रेमा कोसमे’ जैसी फिल्मों में चॉकलेटी हीरो के किरदार से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। 

विज्ञापन
know about urvashi rautela rp aka south actor ram pothineni carrer and connection with actress
राम पोथिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्वशी और राम पोथीनेनी डायरेक्टर बोयापति श्रीनु की एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें उर्वशी रौतेला भी एक स्पेशल सॉन्ग का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर उर्वशी के डांसिंग टैलेंट से बहुत इंप्रेस भी हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed