{"_id":"62d77f4aa8a702091f1eff49","slug":"kartik-aaryan-is-busy-in-shooting-of-shehzada-in-haryana-he-shared-a-picture-of-sunset-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: शूटिंग से फ्री होकर सूरज को निहारते दिखे 'शहजादा' के शहजादे, तस्वीर साझा कर लिखी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: शूटिंग से फ्री होकर सूरज को निहारते दिखे 'शहजादा' के शहजादे, तस्वीर साझा कर लिखी दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धामकेदार कमाई की है। इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन की वजह से ये सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो गई है। लोगों को ये फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई थी कि रिलीज के 5-6 हफ्ते तक फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आए। भूल भुलैया की शानदार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन इस समय अपनी अगली फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया था और इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा की थी।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस के क्रेजी करते रहते हैं। वह शूटिंग लोकेशन से फैंस के लिए तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं और सेट पर मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन दिनों वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हरियाणा में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह ढलते हुए सूरज की खूबसूरती को निहारते नजर आ रहे हैं। अभिनेता जहां बैठे हुए हैं उनके आस-पास खूब हरियाली नजर आ रही है।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
शहजादा में कार्तिक आर्यन कृति सेनन के संग दिखाई देंगे। बता दें कि इससे पहले भी ये जोड़ी फिल्म लुका-छिपी में एकसाथ नजर आ चुकी है। हालांकि हरियाणा में कार्तिक के साथ कृति नहीं हैं। कृति-कार्तिक के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर महत्वपूर्णं भूमिका में हैं। कुछ दिन पहले जब अभिनेता ने इस फिल्म की पहली झलक साझा की थी, तब उन्होंने बताया था कि शहजादा की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : insta
शहजादा पहले इसी साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी तारीख बदलकर 10 फरवरी कर दी गई है। 'शहजादा' फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन पहली बार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'शहजादा' के डायरेक्टर रोहित धवन ने दुनिया भर के कुछ बेहतरीन स्टंट डायरेक्टर्स को चुना है। ऐसे में ये फिल्म काफी बेहतरीन होने वाली है और कार्तिक के फैंस भी लंबे वक्त से फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।