बॉलीवुड के हैंडसम हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बहन कृतिका के लिए एक पोस्ट लिखी है। कार्तिक आर्यन की छोटी बहन ने फैमिली को सेलिब्रेशन के दो बड़े रीजन दिए हैं।
कार्तिक आर्यन की बहन को बर्थडे पर बड़ा तोहफा, बॉलीवुड नहीं इस फील्ड में चमकाएंगी नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कार्तिक आर्यन की छोटी बहन कृतिका तिवारी का रविवार को बर्थडे था। कार्तिक आर्यन ने उन्हें विश तो किया ही, साथ ही ग्रेजुएट होने की भी बधाई दी। कार्तिक ने बहन की फोटो पोस्ट करते हुए एक स्पेसल मैसेज भी लिखा।
कार्तिक ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे डॉक्टर किटू। ये तो फैमिली के लिए डबल सेलिब्रेशन है। तुम्हें MBBS की डिग्री मिल गई और मम्मी-पापा का सपना पूरा हो गया। मैं ना सही तुम तो डॉक्टर बनीं। मुझे तुम पर गर्व है और सॉरी मैं इस स्पेशल दिन तुम्हारे साथ नहीं हूं। लव यू लॉट...।'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कार्तिक आर्यन इसके अलावा वह 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल में भी काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।