{"_id":"5cc9783bbdec2207362d0326","slug":"kartik-aaryan-spotted-outside-of-sara-ali-khan-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरोइन के घर के बाहर स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन, कैमरा देखते ही छिपा लिया चेहरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरोइन के घर के बाहर स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन, कैमरा देखते ही छिपा लिया चेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 01 May 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लव आजकल 2' को लेकर बिजी हैं । इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान नजर आएंगी । फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में चल रही है ।
2 of 5
kartik aaryan
हाल ही में कार्तिक अपनी कोस्टार सारा के घर के बाहर स्पॉट हुए । जब वो सारा के घर से बाहर आए तो मीडिया से अपना चेहरा छिपा लिया । कार्तिक ने काले रंग की हुड पहनी थी । मीडिया कैमरों को देख उन्होंने हुड सिर पर रख ली ।
3 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
कार में बैठने तक वो चेहरा छिपाए रहे । ऐसा पहली बार नहीं है कि कार्तिक ने मीडिया को देखकर अपना चेहरा छिपाया हो। इससे पहले कई दफा वो ऐसा कर चुके हैं । कुछ दिन पहले ही कार्तिक अपने नए लुक में नजर आए थे, जिसके लिए फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kartik Aaryan Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक और सारा अच्छे दोस्त बन गए हैं । हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने कहा था कि वो सिंगल हैं । कार्तिक कहते हैं, 'मैं सिंगल हूं, अब मैं क्या बोलूं । ये अच्छी बात है कि फीमेल एक्टर्स मुझे बहुत सारा अटेंशन दे रही हैं । मैं शरमाता हूं और मैं खुश हूं । इसे एंजॉय कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Kartik Aaryan, Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
कार्तिक कहते हैं- ''मैं सच्चा प्यार पाना चाहता हूं । मैं शादी में यकीन रखता हूं और मुझे उम्मीद है कि कोई स्पेशल मुझे मिलेगा । मैं ऐसा शख्स हूं जो प्यार में पड़ना चाहता है और शादी करना चाहता है । मैं फ्लो के साथ रहना चाहता हूं । आप किसी हालात को जबरन पैदा नहीं कर सकते ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।