{"_id":"5c3c05a3bdec2273584f3049","slug":"kartik-aaryan-to-opposite-ananya-panday-in-pati-patni-aur-woh-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन के सितारे आसमान पर, 100 करोड़ी फिल्म देने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिला बड़ा ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन के सितारे आसमान पर, 100 करोड़ी फिल्म देने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिला बड़ा ऑफर
Mon, 14 Jan 2019 09:18 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत ही कम समय में लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके एक्टर कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन चुके हैं। 'प्यार का पंचनामा' और फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि वो 'लव आज कल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो सारा अली खान के अपोजिट काम करने वाले हैं।
Kartik
अब कार्तिक आर्यन को लेकर एक अच्छी खबर और सामने आ रही है। कार्तिक आर्यन 70 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट करेंगे। कार्तिक इस फिल्म में संजीव कुमार का किरदार निभा सकते हैं। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, कार्तिक को संजीव कुमार और विद्या सिन्हा स्टारर 'पति पत्नी और वो' के रीमेक के लिए चुना गया है।
Kartik
इस फिल्म की शूटिंग मई-जून से शुरू हो सकती है। फिल्म को जूनो चोपड़ा प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट अनन्या पांडे को कास्ट किए जाने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday
- फोटो : Instagram
इसी बीच बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के डेटिंग की खबरें हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों को साथ में देखा जा रहा है। कभी वे मूवी तो कभी डिनर पर साथ जाते कैमरे में कैद होते हैं। खबरें है कि कार्तिक और अनन्या सच में एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं।
विज्ञापन
Ananya Panday
कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। अब तक रिलीज हुई उनकी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।वो बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो बन चुके हैं। बता दें कि अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं। इन दिनों अनन्या करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये अनन्या की डेब्यू फिल्म है।