फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लुका छुपी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है फिल्म

Thu, 28 Feb 2019 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 28 Feb 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
kartik aryan and kriti senon starrer luka chuppi film cbfc passes 4 cuts
luka chuppi - फोटो : youtube

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी इस शुक्रवार यानी एक मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना की मुख्य भूमिका है। फिल्म का नाम पहले मथुरा लाइव रखा गया था। फिल्म लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। ऐसे में जाहिर है फिल्म के सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का इंतजार किया जा रहा था।

kartik aryan and kriti senon starrer luka chuppi film cbfc passes 4 cuts
Luka Chuppi - फोटो : instagram

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। लुका छुपी में 4 कट्स लगाए गए हैं। इसमें 3 ऑडियो और एक विजुअल को चेंज करने के लिए कहा गया है। जिसके बाद इसे यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। कट लगने के बाद अब फिल्म 126 मिनट 6 सेकेंड  यानी 2 घंटे 6 मिनट और 6 सेकेंड की हो जाएगी।  

kartik aryan and kriti senon starrer luka chuppi film cbfc passes 4 cuts
Luka Chuppi - फोटो : instagram

फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। एक्टर कार्तिक का किरदार ग्वालियर के एक लड़के का है। लुका छुपी का बजट 25 करोड़ है जो देशभर के 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। वहीं, बात करें फिल्म के पहले दिन की कमाई की तो 6 से 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। लुका छुपी को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्टर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aryan and kriti senon starrer luka chuppi film cbfc passes 4 cuts
Luka Chuppi - फोटो : instagram

कार्तिक आर्यन की पिछली रिलीज सोनू के टीटू की स्वीटी ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के बाद कार्तिक ने अपनी फीस में इजाफा किया है। फिल्ममेकर लव रंजन, प्रोड्यूसर कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने कार्तिक को प्यार का पंचनामा 3 के लिए भी अप्रोच किया।

विज्ञापन
kartik aryan and kriti senon starrer luka chuppi film cbfc passes 4 cuts
Sonchiraiya - फोटो : social media

लुका छुपी के साथ इस शुक्रवार अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोनचिड़िया रिलीज होगी। फिल्म की कहानी चंबल के डाकुओं पर आधारित है। सोनचिड़िया में सुशांत सिंह, मनोज बाजपई, रणवीर शौरी और भूमि पेडनेकर को देखा जाएगा। सोनचिड़िया की शूटिंग चम्बल में की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed