हमारे भारत देश में हर त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इन त्योहारों में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में बॉलीवुड में भी हर पर्व को पूरे उत्साह से मनाया जाता है। इन्हीं में से एक है करवा चौथ का पर्व। इस साल पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों में हर आम महिला के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी लगी हैं। आम तौर पर पत्नियां दिन भर बिना खाए-पिए अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन हमारे बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो अपनी पत्नी से इतना प्यार करते हैं कि उनके लिए यह व्रत पूरी श्रद्धा से रखते हैं। आइए जानते हैं कौन से सेलेब्स हैं, जो अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं...
Karwa Chauth 2022: रणवीर से आयुष्मान तक, अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं यह बात हमें बताने की जरूरत नहीं है। साल 2007 में शादी में बंधे अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच आज भी उतना ही प्यार है, जितना पहले हुआ करता था।अभिषेक बच्चन ने 2018 में बताया था कि वह ऐश्वर्या के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता ने एक ट्वीट के जरिए दूसरे पतियों को भी ऐसा करने के लिए कहा था।
Karwa Chauth 2022: बिन ब्याही ये एक्ट्रेस भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, एक ने तो चौथी क्लास से कर दिया था शुरू
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2017 में अनुष्का के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही विराट कोहली अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। विराट ने इसका खुलासा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।
जब श्रीदेवी ने यात्रा के दौरान रखा था करवाचौथ का व्रत, चांद के दीदार के लिए पायलट से कर दी थी यह डिमांड
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेता में गिने जाने वाले रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से इतना प्यार करते हैं कि वह भी उनके लिए पूरे दिन भूखे प्यासे रहते हैं। जी हां, दीपिका के साथ-साथ रणवीर भी करवा चौथ का व्रत रखकर अभिनेत्री की लंबी उम्र की कामना करते हैं। खुद रणवीर यह खुलासा कर चुके हैं कि वे दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत करते हैं।
Photos Of The Day: बॉडीफिट गाउन में नोरा की अदाएं और शिमरी ड्रेस में मौनी ने ढाया कहर, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
आयुष्मान खुराना
साल 2008 में ताहिरा कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधे आयुष्मान खुराना करवा चौथ का व्रत रखने वाले सेलेब्स में शामिल हैं। वह भी ताहिरा के साथ यह व्रत रखते हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। साल 2018 में एक साक्षात्कार के दौरान आयुष्मान ने बताया था, 'पिछले दो साल से हम साथ में करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। यह पहली बार है, जब ताहिरा व्रत नहीं रख पा रही हैं। इसलिए मैंने अकेले ही यह व्रत करने का फैसला लिया।' बता दें कि 2018 में ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसके चलते वे व्रत नहीं रख पाई थीं। उस समय आयुष्मान खुराना ने निर्जला उपवास रखा था।
शादी के बाद विक्की के साथ समय न बिता पाने पर परेशान हैं कटरीना, इंटरव्यू में छलका दर्द