फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे दिन इरफान और अनिल कपूर को मात देकर 'मुल्क' ने की जबरदस्त कमाई, उम्मीद से दोगुना रहा कलेक्शन

Mon, 06 Aug 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
karwaan Mulk and Fanney Khan box office collection day 3
Mulk and karwaan
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज हुई थी लेकिन इन फिल्मों की कमाई को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि तीनों ही फिल्मों की इस बार हालत बड़ी खराब है। फन्ने खां, मुल्क और कारवां के तीसरे दिन का कलेक्शन आ चुका है जो हैरान करने वाला है।
karwaan Mulk and Fanney Khan box office collection day 3
Mulk and karwaan
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' ने शुक्रवार को 2.15 करोड़, शनिवार को 2.50 करोड़ और तीसरे दिन भी करीब 2 करोड़ तक की कमाई की।'कारवां' फिल्म की बात करें तो पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 2.75 करोड़, शनिवार को 2.81 करोड़ और रविवार को 3.70 करोड़ की कमाई की। वहीं 'मुल्क' फिल्म ने शुक्रवार को 2.81 करोड़, शनिवार को 3.67 करोड़ और रविवार को 3.67 करोड़ की कमाई की। है। यानी कि 'फन्ने खां' के अब तक का कुल कलेक्शन 6.65 करोड़, 'कारवां' का कलेक्शन 8.10 करोड़ और 'मुल्क' का कलेक्शन अब तक का 8.16 करोड़ रहा। 
 

 


 
karwaan Mulk and Fanney Khan box office collection day 3
fanney khan
इन तीनों ही फिल्मों की कहानी एकदम अलग है। दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स हैं। 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या, अनिल कपूर और राजकुमार राव जबकि 'कारवां' फिल्म में इरफान खान हैं। तीसरी फिल्म की बात करें तो 'मुल्क' में ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी लेकिन ऐसा लगता है कि इनका बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
karwaan Mulk and Fanney Khan box office collection day 3
Mulk and karwaan
फिल्म के आंकड़ों की बात करें तो शुरुआत में ऐसा लगा कि 'कारंवा' फिल्म मुल्क और 'फन्ने खां' को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएगी। हालांकि रविवार का कलेक्शन कुछ और ही इशारा कर रहा है। कलेक्शन के अनुसार मुल्क फिल्म 'कारंवा' और 'फन्ने खां' से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में यह तीनों फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed