{"_id":"62127a54437be7160b2bd36d","slug":"kasauti-zindagi-ki-fame-cezanne-khan-khan-will-marry-girlfriend-afsheen-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: 'कसौटी जिंदगी की' फेम सिजेन खान 44 साल की उम्र में करेंगे शादी, गर्लफ्रेंड अफशीन की इस बात पर हार बैठे थे दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुड न्यूज: 'कसौटी जिंदगी की' फेम सिजेन खान 44 साल की उम्र में करेंगे शादी, गर्लफ्रेंड अफशीन की इस बात पर हार बैठे थे दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में जल्द ही पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम अभिनेता सिजेन खान का नाम भी जुड़ने वाला है। 44 साल के सिजेन खान आज भी कुंवारे हैं और पिछले तीन साल से अफशीन को डेट कर रहे हैं। अब सिजेन ने अपने और अफशीन के रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया है। सिजेन और अफशीन जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात का खुलासा अभिनेता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है।
सिजेन की गर्लफ्रेंड अफशीन उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और अभिनेता इसी साल अफशीन संग शादी रचाने की तैयारी कर रहे हैं। सिजेन खान का मानना है कि शादी की कोई उम्र नहीं होती और वह शादी में जल्दबाजी भी नहीं करना चाहते थे।
2 of 5
सिजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सिजेन खान ने अपनी शादी की योजना बताते हुए कहा, ‘हम तीन साल से रिलेशनशिप में हैं और खुश हैं। अगर ये महामारी नहीं होती, तो हम अब तक शादी कर लेते। अब हम इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे भी मुझे लगता है कि शादी करने की कोई परफेक्ट उम्र नहीं होती है।
3 of 5
सिजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सिजेन खान अफशीन से मिलने से पहले तक सिंगल रहे थे और इसकी वजह बताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैं शादी करने की जल्दी में नहीं रहना चाहता था। मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहा था, जो पारिवारिक और ईमानदार हो। कोई अच्छे मूल्यों वाली हो। साथ ही ऐसी इंसान भी हो जो हमारे रिश्ते का सम्मान करेगी और फिर मैं अफशीन से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सिजेन खान अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन की हाथ से बनी बिरयानी के दीवाने हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अफशीन को उनके हाथ से बनी बिरयानी खाने के बाद ही प्रपोज कर दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था कि वह पूरी दुनिया में घूम चुके हैं और हर तरह का खाना खा चुके हैं लेकिन अभिनेता अफशीन की हाथों से बनी बिरयानी को खाकर इंप्रेस हो गए थे, जिसके बाद ही उन्होंने अफशीन को शादी के लिए प्रपोज किया था।
विज्ञापन
5 of 5
सिजेन खान, श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिजेन खान टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से घर-घर में मशहूर हुए थे। उनकी और श्वेता तिवारी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बीते दिनों वह सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास’ में भी दिखे थे। वहीं, अब वह शो 'अपनापन: बदलते रिश्तों का बंधन' में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।