फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir First Multiplex: कश्मीर में हो रही मल्टीप्लेक्स की वापसी, जानें कैसा रहा घाटी में सिनेमाघरों का इतिहास

Tue, 20 Sep 2022 12:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 20 Sep 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Kashmir First Multiplex know why theatres were closed in valley 32 years ago and how people watched movies
सिनेमा हॉल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

कश्मीर घाटी में 32 साल के लंबे अरसे के बाद सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। ऐसे में करीब तीन दशकों के बाद शोपियां और पुलवामा के लोग अगले सप्ताह से थिएटर में फिल्म देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दोनों मल्टीप्लेक्स का लोकार्पण किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कश्मीर में 90 के दशक में 15 सिनेमा हॉल थे, जिन्हें बंद करवा दिया गया था। 

Kashmir First Multiplex know why theatres were closed in valley 32 years ago and how people watched movies
शोपियां में शुरू किया गया सिनेमा हॉल - फोटो : पीआरओ

क्यों बंद किए गए थे थिएटर
दरअसल, कश्मीर घाटी में 1990 की शुरुआत तक करीब 15 सिनेमाघर थे। लेकिन जैसे-जैसे घाटी में आतंकवाद बढ़ा, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया। जब भी कभी घाटी में थिएटर खोलने की कोशिश की गई, वहां आतंकी हमला बोल दिया जाता और जबरन उसे बंद कराया जाता था। सुरक्षा ही इन थिएटर की सबसे बड़ी चिंता है। अब अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद ही कश्मीर में सिनेमाघर की शुरुआत की गई है।

Kashmir First Multiplex know why theatres were closed in valley 32 years ago and how people watched movies
सिनेमाघर - फोटो : अमर उजाला

दोबारा खोलने की कोशिश रही नाकाम
फारूक सरकार ने 1999 में रीगल, नीलम और ब्रॉडवे को खोलने की कोशिश की, लेकिन सितंबर महीने में रीगल पर ग्रेनेड हमला हुआ और इस पर ताला लग गया। वहीं, ब्रॉडवे को भी थोड़े समय के बाद हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। ऐसे में अगर किसी को थिएटर में फिल्म देखनी होती थी, तो उन्हें 300 किमी दूर जाना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir First Multiplex know why theatres were closed in valley 32 years ago and how people watched movies
श्रीनगर में सिनेमा हॉल - फोटो : पीटीआई

पहले मल्टीप्लेक्स में ये है खासियत
पहला मल्टीप्लेक्स इनोक्स श्रीनगर में बना है, जिसमें 520 सीट की क्षमता है। इसमें तीन सभागार और नवीनतम सिस्टम और आरामदायक बैठने की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके अलावा फूट कोर्ट और अन्य मनोरंजन के साधन भी यहां उपलब्ध होंगे। ऐसे में घाटी के लोगों का फिल्म देखना का एक्सपीरियंस भी बढ़िया होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed