{"_id":"5cbd8258bdec221428364435","slug":"katrina-kaif-charged-huge-ammount-of-fees-for-rohit-shetty-film-suryavanshi-fees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ ने 'सूर्यवंशी' के लिए वसूली मोटी फीस, करण जौहर के कहने पर किया एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ ने 'सूर्यवंशी' के लिए वसूली मोटी फीस, करण जौहर के कहने पर किया एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल अब तक रिलीज हो चुकी अपनी दोनों फिल्मों 'केसरी' और 'कलंक' में घाटा उठा चुके फिल्म निर्माता करण जौहर को अब कटरीना कैफ के करिश्मे से बॉक्स ऑफिस पर धर्मा प्रोडक्शंस की चमक लौटने की उम्मीद है। रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ प्रस्तावित उनकी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए कटरीना कैफ ने हां कर दी है ।
2 of 6
suryavanshi
सूत्रों की मानें तो इसके लिए कटरीना कैफ ने अपने करियर की अब तक की सबसे मोटी फीस वसूल की है। रोहिट शेट्टी की पिछली फिल्म 'सिम्बा' में जब से उनकी अगली कॉप यूनीवर्स फिल्म 'सूर्यवंशी' का ऐलान हुआ है, इस फिल्म को लेकर तमाम अटकलें लगती रही हैं।
3 of 6
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
पहले एक निर्माता ने दावा किया कि सूर्यवंशी की कहानी महाराष्ट्र के एटीएस प्रमुख रहे केपी रघुवंशी की बायोपिक है और इसके राइट्स उनके पास है। रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउन ने इस पर कहा कि सूर्यवंशी बिल्कुल अलग फिल्म है और इसका केपी रघुवंशी से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
katrina kaif
इसके बाद सूर्यवंशी की हीरोइन के तौर पर कटरीना कैफ का नाम सामने आया। तब, कटरीना ने इस फिल्म में काम न करने की बात कही और रोहित शेट्टी के दफ्तर से भी इसकी पुष्टि नहीं की गई। पता चला है कि कटरीना कैफ ने इस फिल्म के लिए जो फीस मांगी, उसके लिए रोहित शेट्टी तैयार नहीं थे। रोहित शेट्टी ने इस बात को लेकर हाल ही में एकता कपूर से मुलाकात की और एकता के कहने पर करण जौहर ने इस बारे में खुद कटरीना कैफ से बात की।
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : file
करण जौहर बतौर प्रोड्यूसर इन दिनों अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहले इस साल उनकी रिलीज हुई फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर सकी और अब पिछले हफ्ते रिलीज हुई कलंक भी फ्लॉप हो चुकी है। अगले महीने रिलीज होने जा रही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से भी ट्रेड को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।