{"_id":"5cb6dba7bdec2213e76c4118","slug":"katrina-kaif-first-reaction-on-replacing-priyanka-chopra-in-salman-khan-bharat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका को 'भारत' में रिप्लेस करने पर कटरीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सलमान से नहीं कोई कनेक्शन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका को 'भारत' में रिप्लेस करने पर कटरीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सलमान से नहीं कोई कनेक्शन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 17 Apr 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'भारत' (Bharat) फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) कई लुक में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले 60 साल के बूढ़े आदमी का लुक सामने आया तो वहीं अब यंग लुक सामने आया। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में है। खास बात यह है कि कटरीना से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कास्ट किया गया था। वहीं अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कटरीना कैफ ने बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से हाल ही में इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा की जगह उन्हें कास्ट करने को लेकर सवाल किया गया। इस पर कटरीना ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। कटरीना ने कहा- 'भारत में मेरी कास्टिंग का सलमान खान और अली अब्बास की बांडिंग से कोई कनेक्शन नहीं है। अली अब्बास जफर और मैं अच्छे दोस्त हैं। जब बात काम की होती है तो हम एक दूसरे के प्रति ईमानदार हैं।'
3 of 5
salman and katrina
- फोटो : file photo
कटरीना ने आगे कहा- 'मैंने पूरी स्क्रिप्ट 3 घंटे तक पढ़ी थी। इसके बाद मैंने उन्हें फोन कर कहा कि मुझे पसंद आई। मुझे लगा कि इस किरदार के साथ मुझे दूर तक जाने का मौका मिलेगा। इसलिए भारत का सलमान और अली संग दोस्ती से कोई कनेक्शन नहीं है।' सलमान ने तो मुझे फिल्म साइन करने के बाद फोन तक नहीं किया था। हम लोग सीधे सेट पर मिले। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा कर लेने के बाद खूब बवाल मचा था। सलमान खान ने कई इवेंट के दौरान प्रियंका पर तंज कसते हुए भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : twitter
सलमान ने उस वक्त कहा था- 'मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। उस वक्त अगर यह पता होता कि उन्होंने वहां पर कोई बहुत बड़ी फिल्म साइन की है तो कभी रोकते नहीं। हमें तो ऐन वक्त पर पता चला। शूटिंग के 10 दिन पहले पता चला। शूटिंग शुरू हो गई थी मेरी। पर उनके शेड्यूल से 10 दिन पहले पता चला कि वो पिक्चर छोड़ना चाहती हैं। हमने कहा ठीक है। अगर हमारे साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं तो ना करें। उस वक्त कुछ अलग कारण बताए गए थे हमें।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka salman
- फोटो : social media
सलमान के बयान के बाद ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। भारत फिल्म छोड़ते ही प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद कटरीना कैफ को भारत के लिए साइन किया गया। कटरीना इससे पहले अली अब्बास के साथ टाइगर जिंदा है फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। उससे पहले 24 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो जाएगा। इस फिल्म का तीसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।