फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: कटरीना कैफ का इंस्टा अकाउंट हैक! प्रोफाइल पर बदला नाम देखकर फैंस हैरान, जानिए क्या था पूरा माजरा

Thu, 04 Aug 2022 06:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Instagram account hacked users shared screenshot with changed profile name know details here
कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर 66 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर एक पोस्ट आते ही फैंस एक के बाद एक कमेंट करते नजर आते हैं। आज कटरीना के प्रशंसक उस वक्त हैरान रह गए, जब अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोफाइल का नाम बदला हुआ नजर आया। बस इतना देखते ही फैंस में हलचल मच गई, जिसके बाद यूजर्स ने तुरंत स्क्रीन शॉट साझा करने शुरू कर दिए और ये कयास लगने शुरू हो गए कि कटरीना कैफ का इंस्टा अकाउंट हैक हो गया है। जानते हैं कि आखिर क्या था पूरा माजरा।

Katrina Kaif Instagram account hacked users shared screenshot with changed profile name know details here
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने आज अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह कलरफुल फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रही थीं। इसके साथ ही कटरीना ने कैप्शन में यह भी हिंट दिया था कि जल्दी है वह किंग खान की पत्नी गौरी खान के साथ कोई नई घोषणा कर सकती हैं। इसी दौरान कटरीना की प्रोफाइल में कुछ बदलाव देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

Katrina Kaif Instagram account hacked users shared screenshot with changed profile name know details here
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram @katrinakaif

क्या हैक हुआ था कटरीना का अकाउंट
कटरीना कैफ की प्रोफाइल पर उनका नाम नजर आता है लेकिन कुछ देर के लिए वहां पर 'Camedia Moderatez' दिखाई देने लगा। फैंस को लगा कि कटरीना का अकाउंट हैक हो गया है, हालांकि जानकारी सामने आई कि एक्ट्रेस ने खुद प्रोफाइल का नाम बदला था, जिसे कुछ देर बाद उन्होंने खुद ही सही भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Instagram account hacked users shared screenshot with changed profile name know details here
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

कटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बात करें वर्क फ्रंट की तो कटरीना कैफ जल्दी ही कॉमेडी हॉरर फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 4 नबंवर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह टाइगर थ्री में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके अपोजिट अभिनेता सलमान नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed