{"_id":"62ebbe9a1fbef37db66e12c4","slug":"laal-singh-chaddha-aamir-khan-film-chiranjeevi-ss-rajamouli-sukumar-akkineni-nagarjuna-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: साउथ के सितारों को कैसी लगी लाल सिंह चड्ढा, चिरंजीवी से राजमौली तक ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: साउथ के सितारों को कैसी लगी लाल सिंह चड्ढा, चिरंजीवी से राजमौली तक ने दिया ऐसा रिएक्शन
हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसमें आमिर खान के साथ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की चार प्रतिष्ठित हस्तियां चिरंजीवी, एस एस राजामौली, पुष्पा के निर्देशक सुकुमार और सुपरस्टार नागार्जुन नजर आए थे। मौका था फिल्म लाल सिंह चड्ढा का स्पेशल स्क्रीनिंग का। दरअसल, आमिर खान ने विशेष रूप से इन दिग्गज हास्तियों को यह फिल्म दिखाई थी। अब आमिर ने इस बारे में खुलकर बताया है कि सभी ने फिल्म देखने के बाद कैसी प्रतिक्रिया दी।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान आमिर से पूछा गया कि क्या लाल सिंह चड्ढा उन्हें पसंद आई? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हां उन्होंने पसंद किया। वास्तव में उन चारों ने एक ही तरह की प्रतिक्रिया दी और इससे हमें भी अपनी फिल्म के बारे में इस बात का एहसास हुआ! इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह क्या था जिस पर सभी ने रिएक्ट किया? इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं आपको नहीं बता सकता (हंसते हुए)! मैं आपको यह बता सकता हूं कि उन सभी की एक ही जैसी प्रतिक्रिया थी और हमने महसूस किया कि वे सही हैं। और हमने उसी के अनुसार बदलाव किया। और वो चेंज बहुत सही था!'
3 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण फिल्म के सदस्यों को फिल्म दिखाने और दक्षिण के दर्शकों के बारे में बताते हुए आमिर खान ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर हिंदी दर्शक तेलुगू और तमिल भाषा की फिल्मों के कंटेंट को पसंद कर सकते हैं तो तेलुगू और तमिल दर्शकों को भी हमारी फिल्में पसंद आ सकती हैं। इसलिए हम उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अगले हफ्ते यानी 11 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से आमिर खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह आखिरी बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।