{"_id":"5f846bd61c44045aca105b4e","slug":"katrina-kaif-prepares-to-shoot-for-superhero-film-ali-abbas-looking-for-shooting-location-in-abu-dhabi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ की सुपर हीरो फिल्म की तैयारियां जोरों पर, अबू धाबी में शूटिंग की जगह तलाश रहे अली अब्बास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ की सुपर हीरो फिल्म की तैयारियां जोरों पर, अबू धाबी में शूटिंग की जगह तलाश रहे अली अब्बास
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 12 Oct 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कटरीना कैफ की सुपर हीरो फिल्म की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह फिल्म निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं। इसकी शूटिंग के लिए वह इस समय दुबई में हैं और जगह तलाशने में जुटे हुए हैं। अली अब्बास अपनी इस फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में करेंगे। इसके लिए उन्होंने दुबई में ही इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू किया है।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
इस फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपर वुमन के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने लॉकडाउन भर काफी तैयारियां भी की हैं। होने को तो इस उनकी शूटिंग देश में भी हो सकती थी लेकिन इसकी शूटिंग के लिए अली अब्बास ने अबू धाबी को इसलिए चुना है क्योंकि शूटिंग से जुड़े कर्मचारियों में कई अंतर्राष्ट्रीय लोग भी शामिल हैं। मौजूदा हालात में विदेशियों को देश में आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता। इसलिए, अली अब्बास इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम दुबई में कर रहे हैं।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
अली अब्बास के साथ इस फिल्म पर लगभग 20 लोगों की टीम लगी हुई है। अंदाजा है कि वह अगले साल की शुरुआत से ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। अभी तक अली अब्बास ने अपनी इस फिल्म के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए कटरीना कैफ का चुनाव तो कर लिया है लेकिन उनके साथ फिल्म में अभिनेता कौन रहेगा? इसके बारे में अभी कोई चर्चा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अली अब्बास जफर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्रों की मानें तो हिंदी फिल्मों के बड़े अभिनेता एक सुपर वुमन फिल्म में आने से कतरा रहे हैं। इसलिए, अली अब्बास किसी छोटे अभिनेता को भी फिल्मों में जगह देंगे। अली अब्बास के दिमाग में एक सुपर हीरो फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने का विचार काफी लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
Katrina Kaif, Ali Abbas zafar
- फोटो : amar ujala mumbai
अब वह कटरीना कैफ की इस फिल्म के साथ अपने इस विचार को एक साकार रूप देने की शुरुआत कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह कई और सुपर हीरो फिल्में बनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।