फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन स्टार कपल्स की शादियों में परेशान हो गए थे मेहमान! लगाई गई थीं सख्त पाबंदियां

Fri, 03 Dec 2021 08:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 03 Dec 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Priyanka Chopra Deepika Padukone imposed strict rules on guests in their wedding
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स अपने लव वन के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कुछ शादी का एलान कर चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा कटरीना कैफ और विक्की कौशल की हो रही है क्योंकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और ना ही अपनी शादी का एलान किया है। इसके बावजूद दोनों की शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी में मेहमानों पर सख्त नियम भी लगाए हैं, जिसमें मेहमानों को फोटो लेने की अनुमति नहीं है और ना ही उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की इजाजत है।


 
हालांकि, पहले भी स्टार्स ने अपनी शादी में मेहमानों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं, जिस वजह से मेहमान तक परेशान हो गए थे। आज इस स्टोरी में हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Katrina Kaif Priyanka Chopra Deepika Padukone imposed strict rules on guests in their wedding
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली के टस्कनी में शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। अनुष्का और विराट की शादी में उनके करीबी लोग शामिल हुए थे, लेकिन इन लोगों पर भी कपल ने काफी पाबंदियां लगा रखी थीं। उनकी शादी में तस्वीरें शेयर करने की इजाजत किसी को नहीं थी। इतना ही नहीं, दोनों ने अपना हनीमून भी प्राइवेट रखा था।

Katrina Kaif Priyanka Chopra Deepika Padukone imposed strict rules on guests in their wedding
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण धवन और नताशा दलाल ने इसी साल 24 जनवरी को अलीबाग में सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी कोरोना काल में हुई थी और इसी वजह से कपल ने अपनी शादी में गेस्ट पर काफी सख्त नियम लगाए थे। कपल की शादी में भी फोटो लेने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Priyanka Chopra Deepika Padukone imposed strict rules on guests in their wedding
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मैद भवन में शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी की जानकारी तो पहले ही सामने आ गई थी लेकिन कपल ने शादी की रस्मों में फोन इस्तेमाल करने की इजाजत किसी को नहीं थी।

विज्ञापन
Katrina Kaif Priyanka Chopra Deepika Padukone imposed strict rules on guests in their wedding
दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 को ग्रैंड तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी, जहां पर प्राइवेसी का काफी सख्ती से ध्यान रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी में महज 30 लोग शामिल हुए थे और इन्हें फोन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed