{"_id":"5cea1ef7bdec2207244889de","slug":"katrina-kaif-propose-to-salman-khan-in-a-scene-of-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान से बोलीं कटरीना, '...मुझे तुम अच्छे लगते हो, बोलो मुझसे शादी कब करनी है' तो ये बोले 'सुल्तान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से बोलीं कटरीना, '...मुझे तुम अच्छे लगते हो, बोलो मुझसे शादी कब करनी है' तो ये बोले 'सुल्तान'
Sun, 26 May 2019 01:57 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 26 May 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं । कटरीना हर जगह सलमान के साथ साड़ी पहनकर पहुंच रही हैं। वो अभी भी फिल्म के किरदार कुमुद को जी रही हैं ।
salman katrina
- फोटो : social media
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें कटरीना, सलमान खान को प्रपोज कर रही हैं । ये वीडियो फिल्म के डायरेक्टर अलि अब्बास जफर ने शेयर किया है । दरअसल, ये फिल्म 'भारत' का ही एक सीन है ।
salman and katrina
- फोटो : twitter
इस वीडियो क्लिप में कटरीना कैफ, सलमान खान से कहती नजर आ रही हैं, 'मेरी शादी की उम्र हो गई है और मुझे तुम अच्छे लगते हो। तो बोलो शादी कब करनी है।' कटरीना के इस प्रपोजल पर सलमान सिर्फ 'मैडम सर मैडम सर' कह कर शर्माते हुए नजर आते हैं।
The proposal ....@Bharat_TheFilm pic.twitter.com/1BCvPSirUe
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) May 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
इस वीडियो को शेयर करते हुए अलि अब्बास जफर ने लिखा, 'द प्रपोजल' । कटरीना और सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । बता दें कि, सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
विज्ञापन
salman katrina
- फोटो : social media
सलमान और कटरीना के अलावा तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर अहम किरदार में नजर आएंगे। 'भारत' के बाद अब सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं कटरीना, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी ।