{"_id":"65a8dd745e1b81d83f036caa","slug":"katrina-kaif-reacts-on-audience-response-to-vijay-sethupathi-starrer-merry-christmas-says-i-am-very-happy-2024-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: 'मेरी क्रिसमस' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश हैं कैटरीना, अपने किरदार पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: 'मेरी क्रिसमस' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश हैं कैटरीना, अपने किरदार पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:47 PM IST
सार
'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना ने मारिया का किरदार निभाया है। श्रीराम राघवन ने फिल्म में कैटरीना कैफ से उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय कराया है। अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से शादी करने वाली मारिया का ये किरदार एक मां की लाचारी से उपजा है।
विज्ञापन
1 of 5
मेरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की सफलता का आनंद ले रही हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह विजय सेतुपति के अपोजिट नजर आई हैं। दर्शकों को फिल्म में इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। दर्शक उनकी अदाकारी और केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में कटरीना ने फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर बात की है।
2 of 5
मेरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैं लंबे समय से श्रीराम सर के साथ कुछ करना चाहती थी और हमने इस बारे में कई बार बातचीत की थी, जिस शैली को वह अपनी पिछली फिल्मों के माध्यम से खोजते हैं, उसमें एक निश्चित कच्चापन और वास्तविकता है। मगर इससे परे, एक मानवीय गुण है, जो उनकी फिल्मों के किरदारों में दिखता है, जो मेरे लिए आकर्षक था। एक कलाकार के तौर पर मेरी क्रिसमस एक ऐसा अवसर है, जो आपको हर दिन नहीं मिलता है। फिल्म को जिस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे मैं बहुत खुश हूं।'
'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना ने मारिया का किरदार निभाया है। श्रीराम राघवन ने फिल्म में कैटरीना कैफ से उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय कराया है। अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से शादी करने वाली मारिया का ये किरदार एक मां की लाचारी से उपजा है। उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, 'श्रीराम सर आपको चम्मच से खाना नहीं खिलाते। वह आपको यह बताते हैं कि आप सीन में क्या महसूस कर रहे हैं और किरदार उन स्थितियों पर कैसी प्रतिक्रिया देगा, जिसमें वह हैं। वह आपको ईमानदारी की खोज करवाते हैं। इसलिए मेरी क्रिसमस पर काम करना एक ही समय में बेहद फायदेमंद और चुनौतीपूर्ण था। यह बहुत गहन प्रक्रिया थी, लेकिन अद्भुत थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'मेरी क्रिसमस'
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे किरदार और विजय सेतुपति के किरदार के बीच एक लंबा सीन था और श्रीराम सर चाहते थे कि हम इसकी प्रैक्टिस करें। पहली बार ऐसा करने के बाद, मैंने उनसे पूछा कि हम सीक्वेंस कब शूट करने जा रहे हैं और उन्होंने बस मुझे बताया कि सही समय जब होगा। हमने हर दिन उस सीन को लेकर प्रैक्टिस की, जब तक कि उन्हें ये पता नहीं चल गया कि हर कोई पूरी तरह से तालमेल बिठा रहा है और तभी उन्होंने इसे शूट किया।' उन्होंने बताया कि जिस तरह उन्होंने यह शूट किया, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 5
मेरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'मेरी क्रिसमस' को दो भाषाओं में शूट किया गया है। हिंदी संस्करण में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के साथ-साथ संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कानन और टीनू आनंद सहायक भूमिकाओं में हैं। वहीं, तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुहाराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स समान भूमिकाओं में हैं। 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।