बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कबूल किया कि जिस सीन में उन्होंने 'बेल बॉटम' के अभिनेता अक्षय कुमार को थप्पड़ मारा था, वह बिना किसी रीटेक के शूट किया गया था। इस वीकेंड कटरीना कैफ और अक्षय कुमार 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर साथ नजर आयेंगे। 'सूर्यवंशी' स्टार कटरीना कैफ और अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म पर बात करते हुए दिखेंगे। गौरतलब है कि कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार डीएसपी की भूमिका में हैं।
2 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कटरीना कैफ इस फिल्म में अक्षय कुमार की बीवी के किरदार में है। फिल्म में कटरीना और अक्षय के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सूर्यवंशी को 4000 स्क्रीन्स के साथ देश भर में रिलीज किया गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 5200 स्क्रीन्स के साथ एंट्री मारी है।
3 of 5
फिल्म सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो में कटरीना कैफ इस फिल्म में अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने का किस्सा सुनाएंगी। वह फिल्म सूर्यवंशी के उस सीन के बारे में दर्शकों को खुलकर बताएंगी जिसमें उन्हें अक्षय कुमार को थप्पड़ मारना था। कपिल शर्मा के ही शो में कटरीना इस सीन को लेकर ज्यादा खुलासा करेंगी। उनसे कपिल शर्मा जब इस सीन के बारे में पूछते हैं तो उन्होंने कहा कि यह सीन बिना किसी रीटेक के शूट हुआ था।
4 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस सीन के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि असली में हुआ था। असली में मारा है। अक्षय कुमार कहते हैं कि गैप आ जाता इसलिए इसने असली में पेल दिया। कपिल तब कटरीना कैफ से अक्षय कुमार के साथ उनके रोमांटिक दृश्यों के बारे में पूछते हैं।
5 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वह पूछते हैं कि क्या उन सीन्स को करने के लिए रीटेक की जरूर पड़ी। इस पर कटरीना कैफ कहती हैं कि,नहीं रोमांटिक वाले सीन में भी हम ज्यादा रीटेक नहीं करते हैं। अक्षय और मेरा ट्यूनिंग बहुत अच्छी है।