फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ ने 'भारत' के सेट से फिर शेयर किया अपना लुक, पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी फिल्म

Tue, 19 Feb 2019 08:11 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 19 Feb 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif shared a curling hairstyle look photo from the set of bharat
bollywood

कटरीना कैफ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी इंटरव्यू में अपने बयानों के चलते तो कभी फिल्म 'भारत' के सेट से आ रही उनकी अलग-अलग तस्वीरों से। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और उन्होंने फिल्म के सेट से एक और तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के लिए शेयर की है। इस तस्वीर में कटरीना का लुक काफी सुंदर लग रहा है।

katrina kaif shared a curling hairstyle look photo from the set of bharat
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में कटरीना कैफ घुंघराले बालों में नजर आ रही है और उनके बगल में फूलों की माला भी लटकी हुई है। वह दो कुर्सियों पर बैठी हुई हैं। अभिनेत्री ने यह सुंदर तस्वीरे शेयर करते हुए इसे कैप्शन से भी सजाया और लिखा ऑन सेट 4 भारत।' बता दें कि कटरीना एक बार फिर सलमान संग किसी बड़ी फिल्म में नजर आ रही हैं। सलमान की भारत इस साल 5 जून को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि फिल्म भारत-पाक के संबंधों पर आधारित है लेकिन पुलवामा हमले के चलते यह फिल्म अब पाकिस्तान में रिलीज नहीं की जाएगी।

View this post on Instagram

ओन सेट 4 भारत

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

katrina kaif shared a curling hairstyle look photo from the set of bharat
katrina kaif - फोटो : getty images

बता दें कि सलमान खान से अपना रिश्ता टूटने के बाद कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर से रिश्ता बना लिया था, लेकिन उनका ये रिश्ता भी कच्चा निकला। बताया जाता है कि रणबीर के चलते ही कटरीना-सलमान का ब्रेकअप हुआ था। रणबीर और कटरीना का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और उनका ब्रेकअप हो गया। रणबीर अब आलिया भट्ट का हाथ थाम चुके हैं। कटरीना कई साल से सिंगल हैं और अब शायद उन्हें अकेलापन सताने लगा है और इस लिए वो एक बार फिर रिलेशनशिप में जाना चाहती हैं। वो खुलकर कह रही हैं उन्हें एक बॉयफ्रेंड चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif shared a curling hairstyle look photo from the set of bharat
katrina kaif salman khan

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। जब उनसे सवाल किया गया कि वे 2019 में अपनी कौन-सी तीन इच्छाओं को पूरा करना चाहती हैं, तो इसके जवाब में कटरीना कहा, 'एक फिल्मफेयर अवॉर्ड, एक बॉयफ्रेंड और खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोलना चाहती हूं।' 

विज्ञापन
katrina kaif shared a curling hairstyle look photo from the set of bharat
katrina kaif

इससे पहले कटरीना के फैंस ने उनसे बेहद खास रिक्वस्ट की थी। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार हाल ही में कटरीना कैफ के एक फैन ने उनसे रिक्वस्ट की थी कि वह सलमान खान से शादी कर लें। यह बात फैन ने सोशल मीडिया पर कही थी। इस बात का खुलासा हाल ही में एक शो के दौरान हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed