फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: समुद्र में मछली के साथ 'जलपरी' बनीं कटरीना कैफ, पानी में इस तरह तैरती आईं नजर

Tue, 09 Jun 2020 04:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 09 Jun 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif swimming in ocean with big fish video goes viral
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ फिल्मों के साथ- साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खास पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार कटरीना कैफ अपने बेहद खास वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। साथ ही उनका यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। 

Katrina Kaif swimming in ocean with big fish video goes viral
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह एक बड़ी मछली के साथ समुद्र में तैरती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते रहते कटरीना कैफ ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है। 

Katrina Kaif swimming in ocean with big fish video goes viral
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी शानदार दोस्त के साथ समुद्र में खूबसूरत दिन'। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें कटरीना कैफ की फिल्मों की तो वह आखिरी बार अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आई थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#tb to A beautiful day in the ocean 🌊 with my most incredible friend 🐳

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif swimming in ocean with big fish video goes viral
फिल्म भारत में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म भारत में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। दर्शकों ने हमेशा की तरह इस फिल्म में भी सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
Katrina Kaif swimming in ocean with big fish video goes viral
फिल्म भारत औऱ अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म भारत साल 2019 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड भी बनाए थे। यह पिछले साल शानदार कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म भारत से पहले कटरीना कैफ शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो और आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आ चुकी हैं। दुर्भाग्यवश उनकी ये दोनों फिल्म फ्लॉप साबित हुई थीं। 

पढ़ें: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को भी मिली काम शुरू करने की इजाजत, मानने होंगे सरकार के ये दिशानिर्देश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed