{"_id":"630ef97aebcb6b1198787ce1","slug":"katrina-kaif-talks-about-her-wedding-and-revealed-the-main-reason-to-kept-it-very-secret-and-private","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: आखिर कटरीना ने खोल दिया अपनी सीक्रेट शादी का राज, इस वजह से थीं मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: आखिर कटरीना ने खोल दिया अपनी सीक्रेट शादी का राज, इस वजह से थीं मजबूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बीते साल दिसंबर में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। इस शादी को बेहद निजी रखा गया। कैट और विकी ने अपनी शादी की भनक तब तक किसी को नहीं लगने दी, जब तक खुद उन्होंने अपनी तस्वीर साझा नहीं की। शादी को लेकर इतनी सुरक्षा और निजता रखने को लेकर अक्सर कैट और विक्की से सवाल पूछे जाते हैं। हाल ही में कॉफी विद करण के दौरान करण जौहर ने भी विक्की कौशल पर इस बात को लेकर मजाकिया कमेंट किया था। मगर, अब खुद कैट ने इस सच्चाई से पर्दा उठा दिया है कि आखिर उन्होंने शादी को इतना सीक्रेट क्यों रखा था!
2 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में विक्की और कैट फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेड पर नजर आए। इस दौरान कटरीना से जब उनकी इतनी सीक्रेट शादी की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'शादी को निजी रखने की कोशिश से ज्यादा हम कोविड-19 की वजह से मजबूर थे। दुर्भाग्य से हम निजी रूप से इससे प्रभावित थे। मेरा परिवार कोविड-19 से प्रभावित था और यह एक ऐसी चीज थी कि इसे सीरियसली लेना पड़ा। कैट ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से यह साल काफी बेहतर है। लेकिन, पिछले साल जो हालात थे उनसे हम खुद सतर्क रहना चाहते थे। लेकिन, हमारी शादी बहुत शानदार रही और हम दोनों बेहद खुश हैं।'
3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आएंगी। यह फिल्म 04 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'मैरी क्रिसमस' और 'जी ले जरा' भी हैं। 'जी ले जरा' में वह प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
बता दें कि शादी के बाद कटरीना और विक्की कौशल जल्द ही स्क्रीन साझा करते भी नजर आएंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आएंगे, बल्कि एक एड फिल्म में दोनों की जोड़ी नजर आएगी। शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब विक्की और कटरीना एक साथ नजर आएंगे। शादी के बाद से फैंस इन्हें साथ देखने के लिए उत्सुक हैं, अब एड फिल्म के बहाने ही सही उनका इंतजार पूरा होने जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।