{"_id":"5ad442424f1c1b65098b4b61","slug":"katrina-kaif-wax-statue-unveiled-at-new-york-madame-tussauds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और अमिताभ के बाद कटरीना ने न्यूयॉर्क में छोड़ी छाप, फैंस बोले-होंठ ठीक नहीं हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख और अमिताभ के बाद कटरीना ने न्यूयॉर्क में छोड़ी छाप, फैंस बोले-होंठ ठीक नहीं हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की 'ब्यूटी क्वीन' कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस बीच न्यूयॉर्क से कटरीना के लिए खुशखबरी आई है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसी कई स्टार के वैक्स स्टैच्यू के बाद अब कटरीना का भी स्टैच्यू बनाया गया है।
कटरीना कैफ के इस स्टैच्यू को न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में बनाया गया है। इस बात की खबर जानने के बाद कटरीना के कुछ फैंस से खुशी जाहिर की तो वहीं कुछ ने कटरीना के इस स्टैच्यू को बेकार बताया। स्टैच्यू की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैै।
Katrina Kaif's statue in Madame Tussauds New York! pic.twitter.com/jlL6GNXV3O
— Katrina Kaif Online (@KatrinaKaifFB) April 13, 2018
- फोटो : SELF
कटरीना के कुछ फैंस ने स्टैच्यू देखकर बोला कि 'उनके होंठ ठीक से नहीं बनाए हैं'। तो कुछ ने यह तक बोल दिया कि 'इस स्टैच्यू से ज्यादा खूबसूरत कटरीना रियल में लगती हैं।' कटरीना के वेक्स स्टैच्यू को 'कटरीना कैफ ऑनलाइन' ट्वीटर हैंडल के शेयर की है। वहीं उनके वैक्स स्टैच्यू की जानकारी न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद ने ट्वीट करके भी दी।
Stardom Awaits at @nycwax ! Meet some of India's most ICONIC STARS today! #MTCelebratesBollywood #MTCelebratesIndia #MTBollywoodBash #nycwax #famousfun #whatthefun@Metro_US https://t.co/9UJFeZin9i pic.twitter.com/et4OSrRges
— Madame Tussauds NY (@nycwax) April 11, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि कटरीना कैफ इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कटरीना कैफ जल्द ही 'बार्बी ड्रीम्स' के नाम से अपनी एक किताब भी रिलीज करने वाली हैं, जिसमें वह अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बताएंगी। इस किताब में कटरीना कैफ की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई किस्सा नहीं होगा।