फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Vicky Wedding: सेहराबंदी से लेकर शादी के मुहूर्त तक, जानें विक्की और कटरीना कब लेंगे सात फेरे

Thu, 09 Dec 2021 12:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 09 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Katrina Vicky Wedding: From sehrabandi to wedding muhurat, know when Vicky and Katrina will take seven feras
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : katrinakaif-vickykaushal09/instagram

बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज पूरे रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शाही अंदाज में सिक्स सेंस फोर्ट में हो रही इस शादी 150 के करीब लोग ही शामिल हुए हैं। दोनों हिंदू और इसाई धर्म के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। आज पंजाबी स्टाइल में शादी की शुरूआत होगी। शादी को बेहद सीक्रेट रखा गया है। लेकिन इसके बावजूद लोग दोनों की शादी की पल पल की खबरें जानना चाहते हैं। आज दोनों की शादी की रस्में दिन के 12 बजे से शुरू हो जाएंगी।

Katrina Vicky Wedding: From sehrabandi to wedding muhurat, know when Vicky and Katrina will take seven feras
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

पहले होगी सेहराबंदी
शादी की रस्में यूं तो सुबह से ही शुरू हो गई हैं। लेकिन एक बजे के करीब विक्की कौशल की सेहराबंदी की रस्म शुरू हो जाएगी। जिसके बाद वह सात घोड़ों पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को अपना बनाने के लिए मंडप तक जाएंगे।

Katrina Vicky Wedding: From sehrabandi to wedding muhurat, know when Vicky and Katrina will take seven feras
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी का समय
विक्की और कटरीना आज दोपहर को 3:30 से 3:45 के बीच सात फेरे लेंगे। शादी के मंडप को ऐसी जगह लगाया गया है जहां से मंदिर सामने दिखाई दे रहा हो। शादी के मंडप तक कटरीना को डोली से लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Vicky Wedding: From sehrabandi to wedding muhurat, know when Vicky and Katrina will take seven feras
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

शादी की रस्में
दोनों के साथ फेरों के बाद शादी की रस्में पूरी की जाएंगी, जिसके बाद रात 8 बजे पार्टी का आयोजन किया गया है। वहीं शादी में कबीर खान, मिनी माथुर, शरवरी वाघ, नेहा धूपिया, अंगद बेदी और राधिका मदान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी में शामिल होने पहले से ही पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Katrina Vicky Wedding: From sehrabandi to wedding muhurat, know when Vicky and Katrina will take seven feras
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
7 तारीख से शुरू हो गई रस्में
7 दिसंबर से शादी की रस्में सिक्स सेंस फोर्ट में शुरू हो गई थी। पहले मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की गई। वहीं लाख पाबंदियों के बाद भी कटरीना की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें वायरल हो गई। दरअसल, शादी में आने वाले मेहमानों से निवेदन किया गया था कि शादी में कोई भी अपना फोन इस्तेमाल न करे, ताकि शादी की तस्वीरों बाहर ना जा सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed