सब्सक्राइब करें

Kavita Krishnamurthy: 15 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं कविता कृष्णमूर्ति, श्रीदेवी के इस सॉन्ग से हुईं हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Kavita Krishnamurthy Birthday of most popular singer of Bollywood Film Know About her life and Career
kavita krishnamurthy - फोटो : social media

कविता कृष्णमूर्ति बेहतरीन गायकों में शुमार हैं। उनके नाम 15 हजार गाने हैं। कविता कृष्णमूर्ति का जन्म 25 जनवरी 1958 को दिल्ली में हुआ था। गायिका का असली नाम शारदा कृष्णमूर्ति है, हालांकि वह कविता के नाम से जानी जाती हैं। कविता ने महज 9 साल की उम्र में मशहूर गायिका लता मंगेशकर के साथ अपना पहला बांग्ला गाना गाया था। जिसके बाद वह एक गायिका बनने का सपना देखने लगीं।

Trending Videos
Kavita Krishnamurthy Birthday of most popular singer of Bollywood Film Know About her life and Career
Kavita Krishnamurthy - फोटो : social media

विज्ञापनों में गाने का मिला मौका
कविता ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की है। उस दौरान वह कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती थीं। तभी एक कार्यक्रम में मन्ना डे ने कविता का गाना सुना और उसके बाद उन्हें विज्ञापन में गाना गाने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kavita Krishnamurthy Birthday of most popular singer of Bollywood Film Know About her life and Career
Kavita Krishnamurthy - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर इंडिया में गाना गाकर हुईं फेमस
इसके बाद साल 1980 में कविता ने 'मांग भरो सजना' गाने से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि इस गाने को फिल्म से हटा दिया गया था। उसके बाद कविता ने साल 1985 में आई फिल्म प्यार झुकता नहीं में बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाया। उसके बाद अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया में हवा हवाई और करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से, गाने गाए। दोनों ही गाने सुपरहिट रहे। इन दोनों गानों के बाद कविता के करियर में उछाल आया। सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने आनंद मिलिंद, उदित नारायण, ए आर रहमान जैसे बेहतरीन गायकों के साथ काम किया है। 


यह भी पढ़ें-Subhash Ghai Birthday: सुभाष घई के बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सेलेब्स ने जमाया रंग
Kavita Krishnamurthy Birthday of most popular singer of Bollywood Film Know About her life and Career
Kavita Krishnamurthy - फोटो : सोशल मीडिया

कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया
कविता कृष्णमूर्ति को साल 2005 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में चार फिल्मफेयर, बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड्स भी हासिल किए हैं। कविता को अकोलैड्स में स्टारडस्ट मिलेनियम 2000 अवार्ड्स में ‘बेस्ट सिंगर ऑफ द मिलेनियम अवॉर्ड और बेहतरीन फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला के लिए जी सिने 2003 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़ें-Oscar 2023 Nominations: ऑस्कर नॉमिनेशन में RRR पर सबकी निगाहें, यहां देख सकते हैं समारोह का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
Kavita Krishnamurthy Birthday of most popular singer of Bollywood Film Know About her life and Career
Kavita Krishnamurthy - फोटो : सोशल मीडिया

बेंगलुरु में चला रहीं हैं म्यूजिक संस्थान
कविता कृष्णमूर्ति की पर्सनल जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने साल 1999 में डॉ एल सुब्रमण्यम से शादी कर ली थी। कविता की कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर बेंगलुरु में सुब्रमण्यम एकेडमी ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स नामक म्यूजिक संस्थान की शुरुआत की। 



यह भी पढ़ें-Money Laundring Case: मोरक्को में घर खरीदने के लिए नोरा ने ली थी भारी रकम, महाठग सुकेश ने किया नया दावा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed