फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: सीआईडी में काम करने वाली ये अधिकारी दिखीं कंफ्यूज, 8वें सवाल में ही किया क्विट

Fri, 26 Oct 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan show manika won 40 thousands
kbc 10 - फोटो : sony

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 10 में 25 अक्टूबर को दिखाए एपिसोड में उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर की रहने वालीं डॉ. मणिका पहुंची। 33 वर्षीय मणिका सीआईडी के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में साइंटिफिक ऑफिसर हैं। शो में पहुंचने के बाद मणिका ने बताया कि वो जीती हुई राशि से छोटे बच्चों के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू करेंगी।

kbc 10 amitabh bachchan show manika won 40 thousands
kbc 10 - फोटो : sony

अमिताभ बच्चन मणिका के काम को सराहते हुए कहते हैं कि उनका काम काफी मुश्किल भरा है, जहां क्राइम से जुड़े मामले लगातार सामने आते हैं। क्राइम डिपार्टमेंट में ज्यादातर पुरुष होते हैं लेकिन अब महिलाएं आगे आ रही हैं ये हिम्मत की बात है। खेल की शुरुआत में ही मणिका सवालों के जवाब देने में कन्फ्यूज दिखीं। तीसरे सवाल के जवाब में उन्होंने दो लाइफलाइन फिफ्टी-फिफ्टी और ऑडियंस पोल की मदद ले ली। 

kbc 10 amitabh bachchan show manika won 40 thousands
kbc 10 - फोटो : sony

6वें सवाल में मणिका ने फिर से बाकी बची दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सवाल था- यह कौन हैं, जो विश्व के किसी भी देश की प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला थीं? इसके जवाब में ऑप्शन थे- शेख हसीना, चंद्रिका कुमारतुंगा, सिरमाओ भंडारनायके और बेगम खालिदा जिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan show manika won 40 thousands
kbc 10 - फोटो : file photo

इस सवाल के सही जवाब के लिए मणिका ने बाकी बची दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसका जवाब एक्सपर्ट श्वेता सिंह ने दिया। सही जवाब- सिरिमाओ भंडारनायके था। जिसके बाद मणिका ने 20 हजार रुपये जीत लिए। इसी के साथ मणिका की चारों लाइफलाइन खत्म हो गई। 

विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan show manika won 40 thousands
KBC - फोटो : file photo

80 हजार के लिए 8वां सवाल था, मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 185 के अनुसार, गाड़ी चलाते समय प्रति 100 मिलीलीटर रक्त में कितने मिलीग्राम एल्कोहॉल की सीमा निर्धारित की गई है? इस सवाल का ऑप्शन था- 30, 75, 50, 100। चारों लाइफलाइन खत्म होने के बाद इस सवाल पर मणिका ने क्विट कर लिया, हालांकि मणिका ने 30 मिलीग्राम पर अनुमान लगाया था जो कि सही था। 7 सवालों का जवाब देकर मणिका ने 40 हजार रुपये की राशि जीती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed