फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: बेटे के इलाज के लिए जीतना चाहती थीं 50 लाख, दो लाइफलाइन रहते भी हुईं बाहर

Sat, 09 Nov 2019 03:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show sushma singh chauhan
kbc 11 - फोटो : sony

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में शुक्रवार को कंटेस्टेंट सुषमा सिंह चौहान के साथ अमिताभ बच्चन ने खेल को आगे बढ़ाया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वालीं सुषमा सिंह पेशे से स्कूल की प्रिंसिपल हैं। गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में वो 3.20 लाख जीत चुकी थीं। 

kbc 11 amitabh bachchan show sushma singh chauhan
kbc 11 - फोटो : social media

सुषमा ने बताया कि 'मेरा बड़ा बेटा जब 10वीं में पढ़ता था उस वक्त उसे हाईपोक्सिक ब्रेन इंजरी हो गई थी। बाथरुम में गैस गीजर लगा था जब बेटा बाथरूम गया तो उसने खिड़कियां बंद कर दी जिससे उस वक्त वो बेहोश हो गया और कोमा में चला गया। 4 दिन बाद जब उसने आंखें खोलीं तो उसे दिखना पूरी तरह से बंद हो गया।' सुषमा जीती हुई राशि से लंदन में अपने बेटे का इलाज कराना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें 50 लाख रुपये चाहिए। 

kbc 11 amitabh bachchan show sushma singh chauhan
kbc 11 - फोटो : sony

सवाल: पौराणिक मान्यतानुसार, किस ऋषि के श्राप के कारण अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित को तक्षक नाग ने डसा था?
A.कश्यप ऋषि B.अगस्त्य ऋषि C.श्रृंगी ऋषि D.गौतम ऋषि
जवाब: श्रृंगी ऋषि
सुषमा ने 12.50 लाख के लिए इस सवाल के जवाब में अगस्त्य ऋषि बताया। गलत जवाब की वजह से वो बाहर हो गईं जबकि उनके पास दो लाइफलाइन भी बची हुई थी। शो में सुषमा 3.20 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show sushma singh chauhan
kbc 11 - फोटो : sony
इससे पहले 'केबीसी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद बढ़ गया।  शो में अमिताभ बच्चन ने ऐसा सवाल पूछा जिससे यूजर्स भड़क गए। हालांकि मामला बढ़ता देख सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने माफी मांग ली है।
एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से सवाल पूछा- 
इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?
A.महाराणा प्रताप B.राणा सांगा C.महाराजा रणजीत सिंह D.शिवाजी
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show sushma singh chauhan
kbc 11 - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर यूजर्स इसलिए भड़क उठे क्योंकि अमिताभ बच्चन ने 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की जगह 'शिवाजी' कहा। यूजर्स ने लिखा कि यह मराठा योद्धा का अपमान है और शो के बायकॉट की मांग की। जिसकी वजह से ट्विटर पर लगातार #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करने लगा। 

'500 के नोटों की चाट' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने चबाया दिल्ली का पान, दिया ये बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed