{"_id":"5d7e05118ebc3e93b85d13fe","slug":"kbc-11-amitabh-bachchan-talked-about-his-pain-and-spinal-tuberculosis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल बाद अमिताभ का खुलासा, 'केबीसी' के पहले सीजन में हुई थी ऐसी बीमारी, बैठ नहीं पाता था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 साल बाद अमिताभ का खुलासा, 'केबीसी' के पहले सीजन में हुई थी ऐसी बीमारी, बैठ नहीं पाता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 15 Sep 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन का शो केबीसी 11 एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। शो के दौरान कंटेस्टेंट से बात करते हुए अमिताभ बच्चन अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी रोचक किस्से बताते रहते हैं। सीजन 11 के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक ऐसी बात बताई जो चौंकाने वाली है।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में बताया जिसका दर्द वो आज भी नहीं भूले हैं। अमिताभ बच्चन ने बताया कि 'साल 2000 में जब केबीसी शुरू हुआ था उस समय मुझे पीठ में बहुत दर्द होता था। मुझे लगता था कि इस कुर्सी पर बैठने की वजह से शायद दर्द होता है लेकिन जब मैंने जांच कराया तो पता चला कि मुझे रीढ़ की हड्डी का टीबी (स्पाइनल ट्यूबरक्लोसिस) है।'
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'करीब 4-5 साल जांच के बाद इसका डिटेक्शन हुआ। तब मैंने इलाज कराया और ठीक हो गया। हर रोज 7-8 गोलियां खानी पड़ती थीं। अब मैं ठीक होकर आपके सामने बैठा हूं इसकी एक वजह यह भी है कि मैंने सही समय पर इलाज करा लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : sony
साल 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ के साथ फिल्म के सेट पर ऐसा हादसा हुआ था जिससे उनकी जान पर बन आई थी। फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु में हो रही थी। सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ को करीब 2 महीने अस्पताल में गुजारने पड़े थे। जब अमिताभ अस्पताल में भर्ती थे तब 200 लोग उन्हें खून देने पहुंचे। साल 2006 में अमिताभ ने शेयर किया था कि उन्हें हेपेटाइटिस बी की समस्या से जूझना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।